{"_id":"620567d37cde38497426be49","slug":"corona-relief-after-a-week-54-cases-found-127-patients-cured-sonipat-news-rtk6380550199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : एक सप्ताह बाद राहत, 54 केस मिले, 127 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : एक सप्ताह बाद राहत, 54 केस मिले, 127 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
टीकाकरण शिविर में सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को सम्मानित करते गुरुद्वारा के प्रधान मंजीत सिंह। संव?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से एक सप्ताह बाद राहत मिली है। चार फरवरी से रोजाना कोरोना के मरीजों की मौत होने की पुष्टि हो रही थी। तीसरी लहर में चार फरवरी से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को कोरोना के 54 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ 127 मरीज ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर 274 हो गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 5.42 फीसदी रही है।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गांव जुआं में 4 वर्षीय बच्ची, सिरसाढ़ में 11 वर्षीय बच्चा, मुंडलाना में 12 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिले हैं। अकबरपुर बारोटा में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रिंढाणा में 79 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, इंद्रलोक सोनीपत में 86 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, हरसाना व गोरड़ में 62-62 वर्षीय बुजुर्ग महिला व व्यक्ति, कुमासपुर में 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बसौदी में 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, वर्धमान गार्डनिया व पुठी में 66-66 वर्षीय दो बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
1177 लोगों के सैंपल लिए
जिलेभर में वीरवार को 1177 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 972 के आरटीपीसीआर और 205 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 0.98 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 959 रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त हो गई। इसमें से 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 5.42 फीसदी रही।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया
गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन में लगे टीकाकरण शिविर में सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रधान मंजीत सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया। शिविर के दौरान 115 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान जगमोहन सिंह भराड़ा, हरजीत सिंह, धनवंत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह, ललित तलवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। छह दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों की मौत की पुष्टि हो रही थी। वीरवार को राहत मिली है। तीसरी लहर में अब तक कोरोना 20 लोगों की जिंदगी लील चुका है।