फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona positive, health, patient, sonipat

मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona positive, health, patient, sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व कर्मी कोरोना पॉजिटिव आने पर स्टाफ नर्स की जांच कराई गई थी जो अब कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा मयूर विहार व गढ़ी सराय नामदार खां का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव 134 हो चुके हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है तो 64 मरीज रिकवर कर चुके हैं।
विज्ञापन

गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ के अनुसार खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में दस दिन पहले जूनियर डॉक्टर व अन्य कई कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद वहां के कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों व कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था और उनके सैंपल जांच को लिए गए थे। उनमें से सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है तो एक स्टाफ नर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसको मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इसके अलावा मयूर विहार का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है जो दिल्ली के जयपुर गोल्डर अस्पताल में कार्यरत है। गढ़ी सराय नामदार खां का रहने वाला भवन निर्माण मिस्त्री भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह कई दिन पहले बाहर से आया था और उसके बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई थी जो अब पॉजिटिव मिली है। इन दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेज खानपुर में भर्ती कराया है। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले 134 हो गए है, जिनमें एक बुजुर्ग महिला की जांच से पहले ही मौत हो गई थी तो 64 रिकवरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कराए गए, आवाजाही पर पाबंदी
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वाली जगहों को संक्रमण फैलाव रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किए है। जिनको सील करके आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इनके साथ ही बफर जोन भी घोषित किए गए है। डीसी ने दहिया कॉलोनी ककरोई रोड सोनीपत, राम मंदिर कोट मोहल्ला नजदीक राणा डेरी (पहले से सील), कैलाश कॉलोनी सोनीपत, रेजिडेंसी कॉलोनी निदान अस्पताल सोनीपत, गांव जैनपुर ब्लॉक मुरथल (पहले से सील), खन्ना कॉलेनी सोनीपत, राज मोहल्ला सोनीपत, ऋषि कॉलोनी सोनीपत (पहले से सील), गांव ठरू ब्लॉक सोनीपत को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इनमें से कुछ जगह पहले से सील है, जिनका कंटेनमेंट समय बढ़ा दिया गया है तो अन्य को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed