फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona infection cases increasing in Sonipat of Haryana

सोनीपत: कोरोना का खतरा बढ़ा, आरटीपीसीआर रिपोर्ट में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित, 322 केस मिले, 34.62 संक्रमण दर

Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
सार

जिंदल सोसायटी में सबसे अधिक 27 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं 134 ठीक भी हुए। जिले में सक्रिय केस 920 हैं। जिले में आरटीपीसीआर के 881 सैंपल में से 305 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात माह बाद एक ही दिन में 300 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 651 हो गया है। अब तक 47 हजार 476 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Corona infection cases increasing in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिला है। शहर के सेक्टर-35 स्थित जिंदल सोसायटी में सबसे ज्यादा 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात माह बाद एक ही दिन में 300 से ज्यादा नए संक्रमित मिलने से सोमवार को संक्रमण दर 34.62 हो गई है।

विज्ञापन


यह अब तक की सबसे बड़ी संक्रमण दर है। इससे पहले 19 मई 2021 को जिले में 334 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार को 332 नए संक्रमित मिलने के साथ ही 134 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केस 920 तक पहुंच गए हैं। 322 नए संक्रमित में से 5 को अस्पताल में भर्ती किया गया और बाकी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि शहर के सेक्टर-35 स्थित जिंदल सोसायटी में सबसे ज्यादा 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन लोगों ने दिल्ली में कोरोना जांच कराई थी। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा टीडीआई किंग्सबरी में छह, सनसाइन सोसायटी में चार, ओपी जिंदल विवि में 11, एसआरएम विवि में 2 लोग संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। 

नए संक्रमित मिलने से रोजाना बिगड़ रहे हालात 

कोरोना संक्रमण को लेकर दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अक्तूबर से लेकर 26 दिसंबर तक कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे थे। पांच जनवरी को कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा था। सोमवार को 322 संक्रमित मिलने के साथ कुल आंकड़ा 48 हजार 651 तक पहुंच गया है। इससे पहले 19 मई 2021 को जिले में 334 नए संक्रमित मिले थे। 134 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 920 हो गई है। अब तक 47 हजार 476 मरीज ठीक हो चुुके हैं।

सोमवार को 2038 लोगों के लिए गए थे सैंपल

सोमवार को 2038 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें 1527 आरटीपीसीआर और 511 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट सोमवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और इनमें से पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी संक्रमण दर 3.33 प्रतिशत रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 881 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इसमें से 305 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 34.62 प्रतिशत रही।

बुखार, खासी, जुकाम है तो कोरोना जांच कराएं : सिविल सर्जन

जिले में 134 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 920 हो गई है। कोरोना के कारण अब तक 255 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खासी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed