फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona increasing due to movement in Delhi, 191 infected including 10 students of IIT Rai

दिल्ली में आवाजाही से बढ़ रहा कोरोना, आईआईटी राई के 10 विद्यार्थी समेत 191 संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona increasing due to movement in Delhi, 191 infected including 10 students of IIT Rai
सोनीपत में कच्चे क्वार्टर मार्केट में लगी भीड़। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बावजूद दिल्ली में आवाजाही लगातार जारी है, जिससे जिले में रह रहे दिल्ली के नौकरीपेशा लोग व उनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। प्रशासन की ओर से आवाजाही पर रोक नहीं लगाए जाने के कारण जिले में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 से अधिक रहा। आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) एक्सटेंशन राई के 10 विद्यार्थियों व स्टाफ कर्मियों समेत 191 लोग संक्रमित मिले हैं। नौ मरीज ठीक होने के बाद अब जिले में सक्रिय केस 487 हो गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि आईआईटी राई में 10 विद्यार्थी व स्टाफ कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। अशोका विवि में 8 व 13 वर्षीय दो सगी बहनें, गोहाना शहर में 8, खेड़ी तगा में 2 साल की बच्ची व उसकी 31 वर्षीय मां, सनशाइन काउंटी में 39-37 वर्षीय दंपती, मुरथल विवि में दो संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा राई स्थित विक्टोरिया फूड लिमिटेड में 6 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इंडियन कॉलोनी में एक परिवार के पांच सदस्य और एल्डिको काउंटी में बुजुर्ग दंपती संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 47 हजार 298 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ाई गई है। शुक्रवार को 1940 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 397 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 49 लोग संक्रमित मिले। सिविल सर्जन का मानना है कि दिल्ली में रोजाना आवाजाही होने के कारण जिला में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने पर भी टूट रहे नियम
संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उसके बावजूद बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 1940 लोगों के सैंपल लिए
जिले में शुक्रवार को 1940 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 1543 आरटी पीसीआर और 397 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1641 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इसमें से 142 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस तरह संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत रही। इनमें 183 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सक्रिय केस की संख्या 487 हुई
कोरोना के नौ मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 487 हो गई है। अब तक कोरोना के 48 हजार 40 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 47 हजार 298 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 255 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed