फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, delhi policeman and health workers found positive, area seal, sonipat

दिल्ली का सिपाही और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित, गढ़मिर्कपुर संग जठेड़ी-खांडा सील

Wed, 29 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona, delhi policeman and health workers found positive, area seal, sonipat
जठेड़ी में गलियों को सील कर तैनात किए गए पुलिस कर्मी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। जिले के दिल्ली में तैनात पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जहां मंगलवार रात को जठेड़ी गांव का दिल्ली में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला था, वहीं बुधवार को गढ़मिर्कपुर का दिल्ली पुलिस का जवान व खांडा गांव का ऑप्रेशन थिएटर लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिलते ही दोनों के लगभग आठ परिजनों को आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही प्रशासन ने जठेड़ी, गढ़मिर्कपुर व खांडा गांव को सील कर दिया है और वहां किसी के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

गढ़मिर्कपुर का रहने वाला दिल्ली पुलिस का जवान एक सप्ताह पहले आइसोलेट किया गया था और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वह उसी समय से दिल्ली में आइसोलेट है, जिसकी बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दिल्ली से इसकी सूचना प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो पुलिस कर्मी की मां, पत्नी व बेटी को आइसोलेट कर लिया गया, जिससे उनका सैंपल लेकर जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत है टेक्नीशियन
खांडा गांव का रहने वाला एक युवक राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन है। जिसने बताया कि वह पिछले 11 दिनों से अपने घर में क्वारंटीन में है। उसने बताया कि 15 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह एक स्टाफ सदस्य के संपर्क में आया था, इसके बाद जब 19 अप्रैल को उसकी व उसके अन्य सहकर्मियों की जांच हुई तो किसी कारणवश उसकी रिपोर्ट खराब हो गई। लेकिन 15 अप्रैल को वह जिस सहकर्मी के साथ ड्यूटी दे रहा था, वह कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसके बाद उसे 25 अप्रैल को दोबारा से जांच के लिए हॉस्पिटल बुलाया गया था। अब उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद परिजनों को आइसोलेट कर दिया गया है तो टेक्नीशियन को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉ. नितिन ने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ ही पड़ोस में रहने वाले उन सभी की जांच कराई जाएगी, जिनका इनके घर आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांव कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने जठेड़ी के दिल्ली पुलिस के जवान के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील करा दिया, जिसे एपिक सेंटर रखा गया। वहीं उसके कंटोनमेंट जोन बढ़मलिक, प्रीतमपुरा, लिवान व अकबरपुर बारोटा गांवों को घोषित किया गया तो गांव सेवली, राई, असावरपुर, रसोई, नाथुपुर, साबौली, सफियाबाद, छतहेरा बादशाहपुर, मल्हा माजरा, गढ़ व बिंदरौली, राठधना, खेड़ी मनाजात और जगदीशपुर को बफर जोन घोषित किया है। इस तरह ही गढ़मिर्कपुर को एपिक सेंटर घोषित कर सील कर दिया गया है। पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, जाजल व पलड़ा गांवों को कंटोनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं बसौदी, बड़ौली, दीपालपुर, मुकीमपुर व खेवड़ा गांवों को बफर जोन घोषित किया है। जठेड़ी व गढ़मिर्कपुर के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं, जिससे इन जगहों पर जरूरी वस्तुओं को लेकर कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed