फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona: Booster dose on the first day 224, social worker Shanta Jain got the first vaccine

कोरोना : पहले दिन 224 को लगी बूस्टर डोज, सामाजिक कार्यकर्ता शांता जैन ने लगवाया पहला टीका

Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona: Booster dose on the first day 224, social worker Shanta Jain got the first vaccine
सिविल सर्जन व स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में बूस्टर डोज लगवातीं सामाजिक कार्यकर्ता शांता ज? - फोटो : Sonipat
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय में समाजसेवी शांता जैन ने बूस्टर डोज लगवाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बूस्टर डोज लगवाई। इस तरह 224 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों व बुुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज के 9 माह पूरे होने के बाद बूस्टर (प्रीकॉशन) डोज लगवाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में 62 हजार 500 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है। टीकाकरण केंद्रों में बूस्टर डोज लगवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वैक्सीन का प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज दिखाने होंगे। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों व बीमारी से ग्रस्त बुजुर्गों को बूस्टर लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

4421 किशोर-किशोरियों को लगाई वैक्सीन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4221 किशोर-किशोरियों को कोवाक्सिन लगाई गई। शिवा शिक्षा सदन में प्रबंधक वीरेंद्र बंसल की देखरेख में 80 प्रतिशत विद्यार्थियों को डोज लगाई गई। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. माया जैन व नगर पार्षद अतुल जैन भी मौजूद रहे। हिंदू विद्यापीठ में प्राचार्य सोनी रुद्रा की देखरेख में 117 विद्यार्थियों, एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 243 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। राजकीय स्कूल असदपुर नांदनौर में प्राचार्य अजीत बाला की देखरेख में 300 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 17 हजार 633 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 4421 किशोरों, 18 से 44 वर्ष तक के 8787 को, 45 से 59 वर्ष तक के 3785 लोगों, 416 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों व बीमारी से ग्रस्त बुजुर्गों को 240 बूस्टर डोज लगाई गई। गांव कुंडली में करनी सेना की ओर से शिविर लगाया गया। इस दौरान 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान करनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान, प्रधानाचार्य शीला, मनोज, मनीष राई, निरंजन, राजेश गुप्ता व छोटू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एसमओ डॉ. जितेंद्र, स्वास्थ्य निरीक्षक बलराम, डॉ. चितवन, रंजीव राणा को पौधे भी भेज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed