फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cooperative promoters accused of defrauding Rs 22.84 crore

Sonipat News: सहकारी प्रवर्तकों पर 22.84 करोड़ का चूना लगाने का आरोप

Mon, 25 Sep 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cooperative promoters accused of defrauding Rs 22.84 crore
सोनीपत। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सहकारी प्रवर्तक (को-ऑपरेटिव प्रमोटर) ने चार अन्य सहकारी प्रवर्तकों पर 22.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। वित्तीय सेवा देने वाली सोसाइटी के सहकारी प्रवर्तक ने मामले की शिकायत पुलिस उपायुक्त पूर्व को देकर जांच की मांग की। आरोप है कि आरोपियों को कमीशन के रूप में मिलने वाले प्वाइंट्स ही फर्जी बना लिए। जिस पर धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा साइबर थाना में दर्ज किया गया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पानीपत के समालखा स्थित वार्ड-15 प्रीतमपुरा निवासी संजय कुमार ने पुलिस उपायुक्त को बताया कि वह ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सहकारी प्रवर्तक हैं। उनकी सोसाइटी का कार्यालय नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित डी-5 में है। वह इसमें करीब सात साल से काम कर रहे हैं। उनकी सोसाइटी हरियाणा के विभिन्न जिलों में ग्राहकों को इनवेस्टमेंट एंड लोन से संबंधित वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाती है। व्यापार को प्रमोट करने के लिए सोसाइटी अपने सदस्यों को ही को-ऑपरेटिव प्रमोटर बना देती है, जिन्हें इनवेस्टमेंट एंड लोन प्रमोट करने पर सोसाइटी से कमीशन के रूप में प्वाइंट मिलते हैं। वह प्वाइंट किसी भी शाखा में जमा करने पर उसके बदले में नकद राशि दी जाती है। सोसाइटी अपने सदस्यों को उनके इनवेस्टमेंट के बाद मेंबर आईडी प्रदान करती है। उनके इनवेस्टमेंट के बदले ग्राहक सेवा केंद्र से सोसाइटी के सॉफ्टवेयर से जनरेट रसीद काटकर दे दी जाती है। इसके बदले सोसाइटी के को-ऑपरेटिव प्रमोटर को सोसायटी सॉफ्टवेयर सिस्टम जनरेटेड प्वाइंट के रूप में कमीशन दे दिया जाता है।
विज्ञापन

ग्राहकों को सेवा देने के लिए सोसाइटी ने हरियाणा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अपने सुविधा केंद्र खोल रखे हैं। सोनीपत में बहालगढ़, सुदामा नगर, प्याऊ मनियारी, जठेड़ी रोड, लल्हेड़ी रोड गन्नौर में केंद्र खोल रखे हैं। सभी में अलग-अलग को-ऑपरेटिव प्रमोटर काम करते हैं। संजय ने बताया कि वह भी इन ब्रांच का कामकाज देखते हैं। ऐसे में चार आरोपियों ने सोसाइटी के महेंद्रगढ़ स्थित सुविधा केंद्र के सॉफ्टवेयर को हैक कर फर्जी कमीशन प्वाइंट जनरेट किए और इसके बाद इन प्वाइंट को सोनीपत स्थित एक सुविधा केंद्र से कैश करवा लिया। जब आंतरिक अभिलेखों का मिलान किया गया तो सोसाइटी को पता लगा कि जिस अनुसार प्वाइंट दिए जा रहे उसके अनुसार नकदी सोसाइटी में जमा नहीं हो रही है। इस पर 28 फरवरी को सोसाइटी ने सॉफ्टवेयर में सभी प्वाइंट को जीरो कर दोबारा से सिस्टम को शुरू करने का आदेश दिया। इस पर महेंद्रगढ़ सुविधा केंद्र में प्वाइंट जीरो नहीं हो पाए। जब उसकी जांच की गई तो पता लगा की इस सुविधा केंद्र पर प्वाइंट फर्जी तरीके से जनरेट किए गए हैं। जिस पर जांच में चार सहकारी प्रवर्तक की भूमिका संदिग्ध मिली। उन पर 22.84 करोड़ की गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। अब साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed