फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Controversy erupts again over construction of PHC building in Baroda

Sonipat News: बरोदा में पीएचसी भवन बनाने को लेकर फिर विवाद

Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupts again over construction of PHC building in Baroda
गोहाना। गांव बरोदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भवन बनाने को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। एक पक्ष ने जहां पर फिलहाल पीएचसी चल रहा है उसी पुरानी जगह पर ही भवन बनाने की मांग की। दूसरे पक्ष का कहना है कि नई जगह पीएचसी का भवन बनाया जाए। शुक्रवार को एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने दोनों जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गांव बरोदा में उप स्वास्थ्य केंद्र को लगभग 15 साल पहले अपग्रेड करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। पीएचसी मोर पंचायत के क्षेत्र में चल रहा है। वर्ष 2010-11 में शहीद सत्यनारायण के नाम से केंद्र का भवन बनवाने की घोषणा की गई थी। जब भवन बनाने के लिए जमीन मांगी तो पंचायत द्वारा आठ कनाल से थोड़ी अधिक भूमि देने के लिए प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवन बनाने के लिए दो एकड़ की मांग की गई, जिससे पुरानी जगह पीएचसी का भवन बनाने का मामला अटक गया। लगभग तीन साल पहले गांव बरोदा की ठुठान पंचायत ने पीएचसी का भवन बनाने के लिए दूसरी जगह का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन गांव में स्टेडियम के पास दी गई। जगह फाइनल होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने नया भवन बनाने के लिए टेंडर लगा दिए और कुछ दिन पहले काम शुरू कराने की तैयारी की गई। इस पर बरोदा मोर पंचायत के ग्रामीण उपायुक्त के पास पहुंच गए और पुरानी जगह पर पीएचसी बनाने की मांग की। विवाद के चलते काम फिर से रुक गया।

शुक्रवार को एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने अधिकारियों के साथ दोनों जगह का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने अपना-अपना पक्ष भी रखा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रशांत कौशिक, एसडीओ अशोक कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed