फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested by police who providing materials for illegal liquor factory in Sonipat

आरोपियों पर कस रहा पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब फैक्टरी को माल देने वाला काबू

Tue, 10 Nov 2020 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested by police who providing materials for illegal liquor factory in Sonipat
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।

शराब की अवैध फैक्टरी चलाने व जहरीली शराब बनाने व बेचने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस ने खरखौदा की आदर्श कॉलोनी के एक घर में शराब की अवैध फैक्टरी के लिए माल उपलब्ध कराने के आरोपी को भी पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के सुपोर के गांव लालपुर फिलहाल दिल्ली के दरियापुर कलां का किशोर झा है। सिटी सोनीपत पुलिस ने जहरीली शराब सप्लाई करने के आरोपी को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


खरखौदा के आदर्श नगर में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खरखौदा थाना के एसआई पवन की टीम ने छापा मारकर शराब बनाने की अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने मौके से खांडा निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित को भी गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी किशोर झा को पकड़ा है।
विज्ञापन


किशोर झा मोहित को खाली पव्वे उपलब्ध करवाता था, जिससे तैयार की गई शराब को पैक कर बेचा जा सके। जिस फैक्टरी में प्लास्टिक के पव्वे तैयार होते हैं, वहां से उन्हें सीधा खरीदा नहीं जा सकता है। ऐसे में किशोर झा मोहित को यह खाली पव्वे मुहैया करवाता था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में मोहित से लगातार पूछताछ कर रही है। खरखौदा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब के सप्लायर को रिमांड पर लिया

पुलिस ने शराब की सप्लाई करने वाले ठेकेदार सतपाल को गिरफ्तार किया था। उसके शराब ठेके से 540 बोतलें बरामद की गई थीं। सतपाल ने पुलिस को बताया था कि शराब को आठ युवकों से क्षेत्र में सप्लाई कराता था। इस मामले में पुलिस ने मयूर विहार में शराब की सप्लाई करने वाले युवक अमित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मयूर विहार में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इस मामले में पुलिस ने अमित से बारीकी से पूछताछ कर रही है।

अवैध शराब की सप्लाई करते पकड़ा
राई थाना पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई करने के आरोप में यूपी के जिला गोंडा के जगमोहन को काबू किया है। वह राई औद्योगिक क्षेत्र में रहता है। आरोपी को राई औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्र से 52 पव्वों सहित पकड़ा है।

परचून की दुकान में फ्रिज के पीछे छिपाकर बेच रहा था शराब, काबू
गांव गढ़ सहजानपुर में पुलिस ने परचून की दुकान के अंदर फ्रिज के पीछे छिपाकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहे युवक को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान गांव गढ़ सहजानपुर के मनोज उर्फ धोला के रूप में दी। एएसआई जयभगवान की टीम ने दुकान के अंदर फ्रिज के पीछे छिपाई गईं अंग्रेजी शराब की 14 बोतलें बरामद की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्कूटी पर रखकर बेच रहा था शराब, पुलिस को देखकर स्कूटी छोड़ भागा
गांव भैरा बांकीपुर की फिरनी पर स्कूटी पर रखकर अवैध शराब बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। एचसी बिजेंद्र ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव भैरा बांकीपुर में गश्त करने गए थे। उन्होंने एक युवक को फिरनी में स्कूटी पर तीन बैग रखे हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर युवक स्कूटी व बैग छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तलाशी ली तो दो बैग में देसी शराब के 260 पव्वे व तीसरे बैग में अंग्रेजी शराब के 28 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed