फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers' strike ends

Sonipat News: ईपीएफओ कार्यालय पर ठेका कर्मचारियों का धरना समाप्त

Thu, 12 Dec 2024 12:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
Contract workers' strike ends
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय के बाहर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया। इससे पहले कर्मचारियों ने ईपीएफओ व ईएसआई की मांग को लेकर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर नागर व संचालन ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव आरके नागर ने कहा कि ईपीएफओ के जिला सहायक कमिश्नर ने नगर निगम के कमिश्नर व दो ठेकेदारों के नाम नोटिस जारी कर संयुक्त कर्मचारी मंच को नोटिस की प्रति दी है, आज धरना समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के करीब 400 ठेका सफाई कर्मचारियों व 150 वाटर पंप ऑपरेटरों को कई वर्ष से ईपीएफ व ईएसआई से वंचित रखा जा रहा है। निगम के ठेका सफाई कर्मियों को तीन माह का वेतन भी नहीं दिया गया है। इस बारे में अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरने में मुकेश कर्मा, सावन कुमार, अनिल कुमार, युधिष्ठर, रविंद्र कुमार, सूरज, अरबाज, गौतम शर्मा, दीपक दहिया, पुष्पेंद्र शर्मा, जीवनलाल, जगबीर सिंह व योगेश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed