फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers took out a procession half naked for their pending salary

Sonipat News: बकाया वेतन के लिए संविदा सफाई कर्मियों ने अर्धनग्न होकर निकाला जुलूस

Thu, 20 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers took out a procession half naked for their pending salary
फोटो 06: सोनीपत शहर में अर्द्धनग्न होकर जुलूस निकालते नगर निगम के संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ सोनीपत इकाई के आह्वान पर संविदा सफाई कर्मियों ने बुधवार दोपहर अर्धनग्न होकर शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन से चार माह से बकाया वेतन की मांग की। उनका आरोप है कि वेतन न मिलने से फाइनेंसरों ने उन्हें तंग करना शुरू कर दिया है। फीस जमा न होने से बच्चों को स्कूलों से बाहर किया जा रहा है। दुकानदारों ने सामान देना बंद कर दिया है। भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजाभाई ने बताया कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई थी। पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है। चार माह का वेतन बकाया है। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि पिछले महीने नगर निगम के संविदा सफाई कर्मियों ने हड़ताल की थी। निगम आयुक्त हर्षित कुमार के आश्वासन पर उन्होंने 22वें दिन हड़ताल को संपन्न किया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 5 फरवरी तक एक माह का वेतन दिया जाएगा। 15 फरवरी तक बकाया सारा वेतन दिया जाएगा। उसके बाद भी आज तक उन्हें वेतन जारी नहीं किया गया है। इससे संविदा सफाई कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान इकाई सचिव अनिल, युधिष्ठिर, राहुल, मुकेश कर्मा, सुनील, हरिदर्शन, दीपक, अमित, बिजेंद्र, राकेश, अजीत, रिंकू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed