{"_id":"678ffe6c54d85cdb9103a8d2","slug":"contract-sanitation-workers-strike-continues-sit-in-outside-corporation-office-gatecontract-sanitation-workers-strike-continues-sit-in-outside-corporation-office-gate-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131159-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, निगम कार्यालय के गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, निगम कार्यालय के गेट पर दिया धरना
Wed, 22 Jan 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर दिए गए धरने पर नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मी। संव
सोनीपत। संविदा सफाई कर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को सातवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें बकाया दो माह का वेतन नहीं मिल जाता, वह तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल की वजह से शहर के 15 वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। सफाई व्यवस्था चरमराने से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के उपप्रधान रविंद्र ने बताया कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई थी। पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है। अब नवंबर व दिसंबर का वेतन बकाया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो शहर की सफाई व्यवस्था को और भी खराब कर दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। उन्होंने संविदा कर्मियों को पे-रोल पर लेने की मांग की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि जब तक कर्मियों की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक सड़कों पर सफाई नहीं करेंगे। इस दौरान इकाई प्रधान भारत कंडेरा, अनिल, बलजीत, रितेश, युधिष्ठिर, प्रवीण, सावन कुमार, अमित, प्रवीण बोहत, राकेश, माया, पिंकी, उषा, अंजू, मंजू, रीना, रेनू समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।