Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Consumers remained troubled due to closure of ration depots, got relief in the evening

Sonipat News: राशन डिपो बंद रहने से उपभोक्ता रहे परेशान, शाम को मिली राहत

Sat, 15 Jun 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Consumers remained troubled due to closure of ration depots, got relief in the evening
सोनीपत के दिल्ली कैंप में राशन डिपो के बाहर सरकारी राशन लेने के लिए लगी भीड़। संवाद
सोनीपत। दिल्ली कैंप में शनिवार सुबह राशन डिपो बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि राशन डिपो होल्डर निजी कारणों की वजह से गन्रौर गए हैं। शाम को डिपो खुलेगा।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार गर्मी में सुबह 8 से 12 और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक राशन डिपो खोलने के आदेश जारी है। दिल्ली कैंप में शनिवार सुबह सरकारी राशन लेने के लिए डिपो पर गए तो वहां पर डिपो का ताला लटका मिला। राशन कार्ड धारक काफी देर तक डिपो खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह 10 बजे तक डिपो नहीं खुला। विभाग के इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज ने उपभोक्ता को फोन पर बताया कि राशन डिपो होल्डर राजकुमार को निजी कारणों की वजह से गन्नौर जाना पड़ा। इस बारे में राजकुमार ने यह जानकारी विभाग को दी गई थी। इसके बाद उपभोक्ता घर लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed