फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Consulting Portfolio ahead of International Women's Day

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व परियोजना कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sat, 08 Mar 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Consulting Portfolio ahead of International Women's Day
फोटो 04: सोनीपत शहर में जुलूस निकाल कर सेक्टर-15 स्थित सांसद आवास की तरफ जाती परियोजना कार्यकर्
सोनीपत। सीटू के आह्वान पर विभिन्न परियोजना कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व शहर में जुलूस निकाला। सेक्टर-15 स्थित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहां, उन्होंने सांसद के पीए को केंद्र व राज्य सरकार के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। इससे पहले परियोजना कार्यकर्ता अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता सीटू की जिला प्रधान अनीता ने की और संचालन जिला सचिव राजेश ने किया। जिला प्रधान अनीता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परियोजना कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशियों का समय पर भुगतान किया जाए। महिलाओं को हर माह 2100 रुपये देने का भाजपा का वादा तुरंत पूरा किया जाए। इसे नवंबर 2024 से लागू किया जाए। कार्यस्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाए। महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाए। पदोन्नति एवं वेतन के मामलों में लिंग भेद खत्म किया जाए।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि नई पेंशन योजना खत्म कर सम्मानजनक पेंशन दी जाए। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए। महिलाओं के लिए अलग से काम सृजित किए जाएं। महिलाओं का भूमि व संपत्ति का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। कार्यस्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए निशुल्क शौचालयों की व्यवस्था की जाए। सार्वजनिक स्थानों व बसों में सीसीटीवी लगाए जाए। धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed