फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of service road along with overbridge started on Agwanpur Road

Sonipat News: अगवानपुर रोड पर ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड का निर्माण शुरू

Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of service road along with overbridge started on Agwanpur Road
फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर के अगवानपुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के साथ शुरू करवाया गया सर्विस
गन्नौर। अगवानपुर रोड पर करीब एक वर्ष से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के साथ अधर में लटके सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। ठेकेदार के कर्मियों ने शुक्रवार को सर्विस रोड पर मिट्टी को समतल कराने का कार्य शुरू करवाया। इसके बाद इंटरलॉकिंग ब्लाॅक लगाकर सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण होने से गांव अगवानपुर, पांची, पुरखास, भोगीपुर, उदेशीपुर सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। करीब एक वर्ष से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड की सड़क कच्ची पड़ी थी। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान इस मार्ग पर कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित होता था। कई बार दोपहिया वाहन कीचड़ में फंसकर रह जाते थे या फिसलकर चोटिल होते थे। सर्विस रोड का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निरीक्षण पर हलचल हुई शुरू

एसडीएम प्रवेश कादियान ने कुछ दिन पहले अगवानपुर रोड का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खस्ताहाल सर्विस रोड के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली थी, जिसे उखाड़कर कार्य को अधर में छोड़ा गया था। एसडीएम ने मामले में तत्परता दिखाते हुए हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।

--
सर्विस रोड के नीचे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन दबाई जानी थी, इसी कार्य के चलते सड़क निर्माण में देरी हुई। अब सीवर लाइन दबने के बाद सड़क समतल करवाया जा रहा है। कुछ दिन में इंटरलाॅकिंग ब्लाॅक बिछाकर सर्विस रोड का निर्माण पूरा करवाया जाएगा। -रविंद्र कादियान, एसडीओ, एचएसआरडीसी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed