फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of Murthal-Tajpur road is not picking up speed, traffic of 25 thousand people affected

Sonipat News: रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा मुरथल-ताजपुर रोड का निर्माण, 25 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित

Tue, 26 Nov 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Construction of Murthal-Tajpur road is not picking up speed, traffic of 25 thousand people affected
फोटो 10- सोनीपत के मुरथल-ताजपुर रोड पर अधर में लटका टाइल बिछाने का कार्य। संवाद
सोनीपत। मुरथल-ताजपुर रोड पर लोगों के काफी इंतजार के बाद अगस्त में शुरू किया गया 100 एमएम की टाइल बिछाने का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सालभर में सीसी ब्लॉक हटवाकर इस रोड पर टाइल बिछवाई जा रही हैं। अक्तूबर में सड़क पर 40 मीटर तक टाइल बिछवाने के बाद अब लोगों की मांग है कि उक्त रोड पर सीसी ब्लॉक ही बिछवाए जाएं, ताकि सड़क की मजबूती लंबे समय तक बनी रहे। वहीं, विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टेंडर अनुसार सड़क पर जल्द टाइलें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में मुरथल-ताजपुर रोड को उखड़वाकर सीसी ब्लॉक बिछवाए गए थे, लेकिन बारिश के चलते वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। सड़क कई जगह से धंस गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सालभर के अंदर सड़क पर लगाए गए सीसी ब्लॉक खराब हो चुके थे। इसकी शिकायत अधिकारियों को की गई थी। जब ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया तो लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल बनवाई करीब 800 मीटर लंबी सड़क को फिर उखड़वा दिया। आचार संहिता के बाद सड़क पर टाइल बिछवाने का कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब लोगों ने सड़क पर फिर से सीसी ब्लॉक बिछवाने की मांग की है। ऐसे में सड़क का निर्माण फिर से रूक गया है। खस्ताहाल सड़क के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

13 गांवों के 25 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित

मुरथल-ताजपुर रोड पर करीब 13 गांवों के ग्रामीणों सहित वाहन चालकाें का आवागमन है। इनमें मुरथल, नांदनौर, असदपुर, मेहंदीपुर, ताजपुर, बकतावरपुर, मलिकपुर, मीमारपुर, जैनपुर, टिकौला, रसूलपुर, ग्यासपुर व पबनेरा शामिल हैं। इस मार्ग से रोजाना करीब 25 हजार लोगों का आवागमन है। सड़क निर्माण का कार्य रूकने के कारण ग्रामीणों सहित वाहन चालक परेशान हैं। लोगों ने विभाग से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


4.96 करोड़ रुपये से किए जाने हैं तीन कार्य

विभाग की ओर से करीब 4.96 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण सहित सड़क के तीन हिस्सों की मरम्मत करवाई जानी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने कार्य की शुरुआत कर दी थी। मुरथल रोड पर 800 मीटर व मिमारपुर की 200 मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क पर सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम की टाइल बिछाई जाएगी।
जीटी रोड से रजबहा तक मिलेगी फोरलेन की सौगात

लोक निर्माण विभाग जीटी रोड से लेकर मुरथल रोड स्थित रजबाहे तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाएगा। फिलहाल मुरथल रोड पर पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ नाले बनवा दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जीटी रोड से रजबहा तक जल्द फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू होने से आवागमन सुगम होगा।


मुरथल-ताजपुर रोड पर जल्द टाइल बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। निकासी के लिए नालों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके बाद जीटी रोड से रजबहा तक फोरलेन सड़क बनवाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed