फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   construction, KMP, cm, sonipat

400 दिन में पूरा होगा केएमपी का निर्माण

Mon, 17 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा Updated Mon, 17 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
construction, KMP, cm, sonipat
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : sonipat
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) का बंद पड़ा कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कंपनी ने वादा किया है कि अगले 400 दिन में इसे बनाकर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके निर्माण के बाद केएमपी के दोनों तरफ कई ओद्यौगिक क्षेत्र विकसित होंगे और खरखौदा विकास के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को खरखौदा के कन्या कालेज में हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैने निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए खुद केएमपी का हवाई सर्वे किया है। सभी जगहों पर निर्माण कार्य के लिए भारी मशीनरी पहुंच चुकी है। केएमपी के पास विकसित की गई आईएमटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर प्रोजेक्ट के लिए चीन की वांडा कंपनी से बातचीत चल रही है जो अंतिम चरण में है। यह योजना सिरे चढ़ने के बाद यह देश का सबसे बड़ा स्मार्ट सिटी होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। विकास के मामले में ग्रेडिंग करने वाले वर्ल्ड बैंक द्वारा व्यापार करने में आसानी (ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस) की गई ताजा रैंकिंग में प्रदेश को 14वें से चौथे स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में उनकी ओर से लगभग दो हजार घोषणाएं की हैं और इनमें से 1200 से ज्यादा पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर कहा - नेताओं की गारंटी मैं लेता हूं, जनता की जिम्मेदारी आप संभालो
सीएम ने कहा कि वे दो साल के कार्यकाल से संतुष्ट हैं। कुछ वादे ऐसे थे जो कठिन लगते थे, लेकिन पूरे करके दिखाए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा काम भ्रष्टाचार को नियंत्रण करने का किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाक्य न खाऊंगा-न खाने दूंगा को पूरा किया है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से समझौता करना छोड़ दें। अगर कोई काम के बदले पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि कई बार बड़े-बड़ेे नेता, अफसर और यहां तक जनता भी संलिप्त हो जाती है। ऐसे में नेताओं की गारंटी मैं लेता हूं और अफसरों को भी संदेश दे दिया गया है, लेकिन जनता की जिम्मेदारी आप सभी लोगों को लेनी होगी।

खरखौदा के विकास पर खर्च होंगे 125 करोड़  
मुख्यमंत्री ने खरखौदा के विकास के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इनमें खरखौदा हलके के दस गांवों में व्यायामशालाएं, 25 करोड़ रुपये की लागत से खरखौदा उपमंडल  के लिए लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, पीडब्लूडी भवन, नई अनाज मंडी को अपग्रेड, फरमाना खरीद केंद्र को अपग्रेड, खरखौदा शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रबंध, शहर के तालाब का सौंदर्यकरण, मटिंडू मार्ग पर खेल स्टेडियम का निर्माण, सिसाना गांव में दूसरे जलघर का निर्माण, रामपुर कुंडल गांव में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, फतेहपुर गांव में पेयजल व्यवस्था, कतलुपुर गांव से दिल्ली बार्डर तक सड़क, गोशाला में शहर के गायों को रखने के लिए प्रबंध, 19 करोड़ की लागत से गांवों की सड़कें और 10 गांवों में व्यायामशालाएं बनाने की घोषणा भी की।


ये रहे मौजूद 
कार्यकर्ता सम्मेलन में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत, पूर्व विधायक बाबू देवीदास, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर नांदल, आजाद नेहरा, दादा बलजीत मलिक, कुलदीप काकराण, कविता चौधरी, रविंद्र दिलावर, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, जिला परिषद चेयरमैन मीना नरवाल, गुलशन ठेकेदार के अलावा उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग, डीआईजी हरदीप सिंह दून, एडीसी शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम राजीव अहलावत, एमडी शुगर मिल डॉ. सुभिता ढाका व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed