{"_id":"685eebb2ebd8cd092108d09b","slug":"connection-work-started-to-send-shambhu-dayal-disposal-water-to-kakroi-road-stp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138595-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शंभू दयाल डिस्पोजल का पानी ककरोई रोड एसटीपी तक भेजने के लिए कनेक्शन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शंभू दयाल डिस्पोजल का पानी ककरोई रोड एसटीपी तक भेजने के लिए कनेक्शन का काम शुरू
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत में शंभू दयाल डिस्पोजल का पानी ककरोई रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भेजने के लि
सोनीपत। शुक्रवार को शंभू दयाल डिस्पोजल का पानी ककरोई रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भेजने के लिए तिरंगा चौक पर कनेक्शन करने के काम की शुरूआत मेयर राजीव जैन व आयुक्त हर्षित कुमार की देखरेख में हुई।
मेयर राजीव जैन ने बताया कि कई वर्ष पूर्व महलाना रोड पर ककरोई रोड पर निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन डाली गई थी परंतु लाइन का कनेक्शन नहीं हुआ। जिसके कारण शंभू दयाल डिस्पोजल का पानी ककरोई रोड ट्रीटमेंट पर जाने की बजाय राठधना ही जाता रहा। इससे राठधना में क्षमता से ज्यादा पानी पहुंचना शुरू हो गया। यही वजह है कि शहर के पूर्वी हिस्से की सभी सीवर लाइन ओवरफ्लो रहने लगी थी और समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है।
मेयर ने बताया कि ककरोई रोड एसटीपी पर पानी ले जाने के लिए शहर के पश्चिमी हिस्से में 48 लाख रुपये से चार कनेक्शन किये जाने थे जिसमें से दो सूरी पेट्रोल पंप वाली गली और पत्थर वाली गली का हो गया था। जिससे इन क्षेत्रों में सीवर जाम से काफी राहत मिल गई थी।
विज्ञापन
मेयर ने बताया कि सीवरेज का कनेक्शन होने से लगभग 8 एमएलडी पानी राठधना के बजाय ककरोई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ जाना शुरू हो जायेगा। इसके बाद सेक्टर-23 स्थित डिस्पोजल का कनेक्शन भी ककरोई रोड एसटीपी लाइन में करवाने के प्रयास किये जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहरवासियों को सीवरेज समस्या से काफी निजात मिलेगी।