फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress workers staged a protest and took out a foot march in support of Olympian Vinesh Phogat.

Sonipat News: ओलंपियन विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर निकाला पैदल मार्च

Thu, 08 Aug 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest and took out a foot march in support of Olympian Vinesh Phogat.
सोनीपत। ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले अयोग्य घोषित करने का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ फव्वारा चौक पर धरना दिया। साथ ही पैदल मार्च भी निकाला। उन्होंने सरकार और ओलंपिक संघ के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस विरोध कर रही हैं। पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले में बाहर निकाल कर उसके साथ अन्याय किया गया है। महज 100 ग्राम अधिक भार होने पर ही खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया। सरकार की तरफ से मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

गोहाना के विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। महिला खिलाड़ियों के साथ जंतर मंतर पर धरने पर बैठने के दौरान दुर्व्यवहार किया गया था। अब ओलंपिक खेलों में भी महिला खिलाड़ी षड्यंत्र का शिकार हुई है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक से छोटूराम चौक तक पैदल मार्च भी निकला है। उन्होंने मामले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाने की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी खिलाड़ी विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के समान सम्मान दिए जाने की मांग की। इस दौरान जिला पार्षद जयसिंह, आजाद दांगी, बंसी वाल्मीकि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed