फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress members support striking employees.

Sonipat News: हड़ताली कर्मचारियों को कांग्रेसियों का समर्थन

Sat, 29 Aug 2026 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Congress members support striking employees.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में सफाई कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह व अन्य
खरखौदा। नगर पालिका कार्यालय के गेट पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे हड़ताली सफाई कर्मचारियों को शनिवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान जयवीर सिंह ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी और वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी विकास की पहली कड़ी हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने अस्पतालों, स्कूलों, शहरों और गांवों में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बावजूद उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांवों में 11 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी और ठेका प्रथा खत्म करने की पहल की गई थी। कच्चे कर्मचारियों को डीसी रेट पर नियुक्त करने तथा कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में भी कदम उठाए गए थे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। बदबू, उड़ती पॉलीथिन और कचरे में लगाई जा रही आग से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। सड़कों पर जमा गंदगी से दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इस दौरान जोगिंद्र दहिया, शहरी अध्यक्ष प्रवीन सैनी और सुषमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed