{"_id":"65187ce04b1f2caf9b06907a","slug":"congratulations-to-abhi-dahiya-who-won-the-post-of-vice-president-in-dusu-elections-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6942-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डूसू चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले अभि दहिया का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डूसू चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले अभि दहिया का अभिनंदन
Sun, 01 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-23 में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा व डूसू छात्र संघ च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अभि दहिया का जीत दर्ज करना अहम है। छात्र संघ चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद अभि दहिया ने शानदार जीत दर्ज की है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हरियाणा अपराध के मामले में देश के टॉप-3 प्रदेशों में शामिल हो गया है।
दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को सोनीपत के सेक्टर-23 में अभि दहिया के अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के सदस्य अभि दहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर जोरदार जीत दर्ज की है। जीत दर्ज करने वालों में अभि दहिया हरियाणा से एकमात्र विद्यार्थी हैं। इससे उनकी जीत और भी अहम हो गई है। उन्होंने अपने संबोधन में पानीपत में पिछले दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कहा कि इस वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस अभी तक भी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में रिकार्ड बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नौजवानों के लिए अवसरों की कमी से बढ़ रही हताशा, नशाखोरी और हरियाणवी युवाओं के हकों पर हो रहे प्रहार के खिलाफ युवाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा और अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी है। हरियाणा ने देश की राजधानी दिल्ली को तीन तरफ से घेर रखा है और जहां रोजगार के अपार अवसर हैं, वह प्रदेश पूरे देश में बेरोजगारी दर में नंबर-एक पर आ गया है।
विज्ञापन
अब भर्तियों में पर्चा और खर्चा : दीपेंद्र
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची की बात करने वाले अब भर्तियों में पर्चा और खर्चा यानी खर्चा करो और पर्चा आउट कराओ का खेल कर रहे हैं। सरकार ने एचपीएससी की कमान ऐसे लोगों को दे रखी है, जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
उन्होंने एचपीएससी को तुरंत भंग करने व भर्ती घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान विधायक जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पदम दहिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा, टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र दहिया, जिला बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता वीरेंद्र दूहन, अर्जुन दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, कपूर नरवाल, अशोक सरोहा, मनोज रिढ़ाऊ, बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, राजीव सरोहा, मंजीत गहलावत, ललित पंवार, संजय खेवड़ा, सुनील कटारिया, पुनीत राणा, बंसी कुंडू आदि मौजूद रहे।