{"_id":"6833624935c1ae1779043978","slug":"condition-worsened-due-to-31-mm-rain-trouble-arose-due-to-stalling-of-drainage-system-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137139-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 31 एमएम बारिश से बिगड़े हालत, निकासी व्यवस्था ठप होने से आई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 31 एमएम बारिश से बिगड़े हालत, निकासी व्यवस्था ठप होने से आई आफत
विज्ञापन
फोटो :22: सोनीपत में शनि मंदिर अंडरब्रिज में भरा पानी। स्रोत पाठक
सोनीपत। नौतपा शुरू होते ही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि, शहर में 28 एमएम बारिश से हालत बिगड़ गए। निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर की सड़कों व गलियों में पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरब्रिज में छह फीट तक पानी भरने से परेशानी हुई।
मेयर राजीव जैन ने शहर में निकलकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात करीब पौने एक बजे मौसम में हुए परिवर्तन के बाद रुक-रुककर सुबह छह बजे तक बारिश होती रही। बारिश से शहरी क्षेत्र में निकासी व्यवस्था फेल नजर आई।
सड़कों व कॉलोनियों में घंटों तक पानी भरा रहा। नौतपा के पहले दिन ही बारिश आने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी आई है। औसतन 31 एमएम बारिश से ही निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह पानी भर गया। गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, अग्रसेन चौक सहित अधिकतर स्थानों पर पानी भर गया।
नेशनल हाईवे के साथ गांव नाथूपुर की गलियों व मलिकपुर-ताजपुर रोड पर भरा पानी
नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल व भिगान के पास सड़क पर पानी भरा नजर आया। गांव नाथूपुर में पानी निकासी पूरी तरह ठप रही। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नाथूपुर ने बताया कि गांव में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया। गलियों में पानी भरने से वाहन रुक गए, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। गांव मलिकपुर-ताजपुर पर भी पानी भरने से वाहन चालक परेशान रहे। वाहनों को पानी से गुजरना पड़ा। पैदल लोगों को दिक्कत हुई।
औसतन 31 एमएम बारिश हुई
शनिवार रात से रविवार सुबह तक जिले में औसतन 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोनीपत ब्लॉक में 28 एमएम, गन्नौर में 38 एमएम, गोहाना 19 एमएम, खरखौदा 13 एमएम, खानपुर 55 एमएम व राई ब्लॉक में 32 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद धान उत्पादक किसान पौध लगाने की तैयारी में जुट गए है। साथ ही हरे चारे की फसल में सिंचाई की मद में काफी फायदा हुआ है।