{"_id":"67a119896fdd560195017a00","slug":"complaint-given-to-deputy-commissioner-on-notice-to-demolish-177-housescomplaint-given-to-deputy-commissioner-on-notice-to-demolish-177-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131796-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 177 घर तोड़ने के नोटिस पर उपायुक्त को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 177 घर तोड़ने के नोटिस पर उपायुक्त को दी शिकायत
Tue, 04 Feb 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमपुर ट्राली में पंचायती जमीन पर बने घरों को तोड़ने का नोटिस मिलने के विरोध में ग्रामीण सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे।
उन्होंने समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर उनके घरों को उजड़ने से बचाने की मांग की।
सोनीपत एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद 7 फरवरी को 177 घरों को गिराने की कार्रवाई का नोटिस ग्रामीणों को मिला हुआ है। लोगों ने सरकार से हस्तक्षेप कर उनके घर नहीं तोड़े जाने की मांग की है।गांव सलीमपुर ट्राली के ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के नेतृत्व में सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सलीमपुर ट्राली पहले जुआं-2 पंचायत में आता था और गांव के लोग पंचायती जमीन पर बसते चले गए। गांव में कई घर पंचायती जमीन पर बनाए गए हैं। इसी केस में सोनीपत एसडीएम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि अवैध तरीके से बनाए गए घरों को गिराया जाएगा। ग्रामीण करण सिंह, चंद्रो देवी, पिंकी, हंसराज ने बताया कि वर्ष 2010 में गांव में एक पैमाइश करवाई गई थी। गांव में किसी को भी नहीं पता था कि गांव में लाल डोरा कहां तक स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हुए लाल डोरे का दायरा बढ़ाने की मांग की है।