फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Company owner accused former field boy of grabbing 35 lakhs

Sonipat News: कंपनी मालिक ने पूर्व फील्ड ब्वॉय पर लगाया 35 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Company owner accused former field boy of grabbing 35 lakhs
राई। कुंडली स्थित कंपनी के पूर्व फील्ड ब्वॉय पर मालिक ने 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अब कंपनी मालिक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वेस्ट दिल्ली नांगलोई स्थित कुंवर सिंह नगर निवासी विनोद सिंह ने डीसीपी को दी शिकायत में बताया कि वह कुंडली क्षेत्र में क्लासिक ग्रेवूर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी सिलिंडर को प्रिंट कर नाथूपुर, दिल्ली के बवाना, छत्तीसगढ़ के रायपुर, औद्योगिक क्षेत्र बवाना समेत अन्य स्थानों पर प्रिंटेड सिलिंडर सप्लाई करती है। उनके पास कई फील्ड ब्वॉय काम करते हैं
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पास करीब सात साल तक दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी रंजय सिंह काम करता था। वह उस पर विश्वास करते थे। रंजय ही उनके रुपये, चेक व ऑनलाइन पेमेंट का हिसाब रखता था। वह कई कंपनियों से करीब 35 लाख रुपये लेकर आ चुका है, लेकिन उसे जमा नहीं किया। बाद में उसने कंपनी छोड़ दी। उन्होंने अक्तूबर, 2022 में जब कंपनी का हिसाब देखा तो उनकी कई कंपनियों से लेनदारी मिली। जिस पर उन्होंने कंपनियों में संपर्क किया तो पता लगा कि रंजय सिंह उनसे पैसे ले चुका है। उन्होंने उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि वह कंपनी में नहीं आता। उसने रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए धमकी दी कि वह उन्हें झूठे केस में फंसा देगा। उसने आत्महत्या कर उन्हें फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने डीसीपी को शिकायत देकर कुंडली थाना में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर डीसीपी कार्यालय से शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed