फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commonwealth Games: 26 girls out of 43 players of Haryana

Commonwealth Games: बेटियां दिखाएंगी दमखम, हरियाणा के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों को मिला बर्मिंघम का टिकट

Thu, 28 Jul 2022 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 01:51 AM IST
सार

हरियाणा की छोरियां राष्ट्रमंडल में नया रिकॉर्ड कायम करने को लालायित हैं। प्रदेश के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों ने बर्मिंघम का टिकट कटाया है। हॉकी में नौ और कुश्ती में पांच खिलाड़ी धाक जमाएंगी। 

विज्ञापन
Commonwealth Games: 26 girls out of 43 players of Haryana
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, पूजा गहलावत, अंशु मलिक, नेहा गोयल, सीमा आंतिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों का बिगुल 28 जुलाई की रात को बज जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार बेटों से ज्यादा बेटियां प्रदेश की झोली में ज्यादा पदक डालने के लिए बर्मिंघम रवाना हो रही हैं। प्रदेश के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों ने बर्मिंघम का टिकट कटाया है। इनमें अकेले हॉकी में प्रदेश की नौ महिला खिलाड़ी देश को पदक दिलाने को जद्दोजहद करेंगी तो पांच महिला पहलवान भी अपनी धाक जमाने को पूरी तरह से तैयार हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा की छोरियां राष्ट्रमंडल में नया रिकॉर्ड कायम करने को लालायित हैं। महिला हॉकी टीम में प्रदेश की नौ बेटियां देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इनमें नेहा गोयल, सविता पूनिया, मोनिका, शर्मिला, उदिता, निशा, ज्योति, नवजोत व नवनीत सभी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते देश को जीत दिलाने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन


वहीं कुश्ती में प्रदेश की पांच पहलवान इस बार अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सोना जीतने को तैयार हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक, पूजा गहलावत व पूजा सिहाग फार्म में हैं। विनेश व साक्षी के पास अपना रुतबा बनाए रखने का अच्छा मौका है। इसके साथ ही कुश्ती में भी पांच पहलवान अपना दमखम दिखाकर देश की झोली को पदकों से भरने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एथलीट सीमा पूनिया, शिल्पा रानी, मनप्रीत कौर अपने बेहतर प्रदर्शन से देश को पदक दिलाएंगी। सीमा जहां डिस्कस थ्रो, शिल्पा भाला फेंक व मनप्रीत शॉट पुट में शानदार तैयारी करके गई हैं। इसके साथ ही मुक्केबाज नीतू और जैसमीन भी अपने मुक्कों के दम पर प्रदेश को पदक दिलाएंगी। 

इन बेटियों पर भी रहेगा दरोमदार 
क्रिकेटर शेफाली वर्मा, जूडो खिलाड़ी सूचिका तरियाल, साइकिलिंग में मीनाक्षी व मयूरी भी पदक की प्रबल दावेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed