फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Comment on women military officers is professor's personal opinion: University

महिला सैन्य अफसरों पर टिप्पणी प्रोफेसर की निजी राय : विवि

Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Comment on women military officers is professor's personal opinion: University
सोनीपत। अशोका विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की तरफ से महिला अधिकारियों पर टिप्पणी करने के मामले में विवि प्रशासन भी सामने आया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने इसे फैकल्टी सदस्य की व्यक्तिगत राय बताया है, साथ ही कहा कि मामले में विवि अपनी समिति बनाकर भी जांच करवा रहा है।
महिला आयोग ने विवि के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद पर ऑपरेशन सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाने वाली महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी की बात कही गई थी साथ ही उन्हें पेश होने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया विवि भी आई थी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने टीम को सूचित किया कि यह मामला एक समिति को जांच के लिए सौंपा गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अशोका विवि के कुलपति प्रो. सोमक राय चौधरी ने बताया कि विवि में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने पर जोर है। कोई भी अनियमितता या अवैध गतिविधि विवि में न हो, इसके लिए कड़े नियम एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में मात्र 200 छात्रों से शुरू हुई यह यूनिवर्सिटी आज लगभग 3376 विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान कर रही है। विश्वस्तरीय परिसर में छात्रावास, शोध कार्य और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता पर विशेष बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed