{"_id":"67929c821489dce8a101cd0d","slug":"collision-between-trailer-and-canter-driver-taken-out-after-removing-the-cabin-of-the-canter-with-the-help-of-a-crane-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131251-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्राला-कैंटर की भिड़ंत, कैंटर के कैबिन को क्रेन से उखाड़कर निकाला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्राला-कैंटर की भिड़ंत, कैंटर के कैबिन को क्रेन से उखाड़कर निकाला चालक
Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के बाईपास पर रोहतक-खांडा मार्ग पर ट्राला-कैंटर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्राला कैंटर पर पलट गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। लोगों ने ट्राला चालक को पहले बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके बाद कैंटर के केबिन को क्रेन की सहायता से उखाड़कर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चालक की गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनीपत के गांव करेवड़ी निवासी कैंटर चालक अशोक ने बताया कि वह अपने कैंटर से पेपर रोल रोहतक छोड़कर वापस सोनीपत आ रहा था। वह जब खरखौदा पहुंचा तो उसने बाईपास से सोनीपत की तरफ कट लिया, खांडा मोड़ से पहले ही सामने से एक ट्राला चालक तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया। उन्हें महसूस हुआ कि ट्राले का चालक उनके कैंटर को टक्कर मार सकता है, उन्होंने बचाव के लिए कैंटर को बाएं तरफ किया, लेकिन ट्राला उनके कैंटर को टक्कर मारते हुए पलट गया। इससे उनका कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया और वह केबिन में फंस गए। सड़क हादसे के बाद एकत्रित राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, दमकल गाड़ी व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। ट्राले के सामने शीशे को हथोड़े से तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया, जबकि कैंटर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की तरफ से जाम में फंसे वाहनों के भी बाईपास से आगे निकाला गया। पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।