फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold wave started, difference in day and night temperature decreased

Sonipat News: चलने लगी शीतलहर, दिन-रात के तापमान में अंतर घटा

Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cold wave started, difference in day and night temperature decreased
फोटो 52: सोनीपत के गांव रोहट में सुबह ठंड के बीच खेतों में कंबल ओढ़कर गए किसान। संवाद
सोनीपत। नूतन वर्ष के आगमन के साथ ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को चली शीतलहर की वजह से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक कम कर दिया। साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकले से लोगों का ठंड का अधिक अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 201 पर पहुंच गया। रविवार को यह 234 दर्ज किया गया था। लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए दिनभर लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिन में जिले का तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए लाभदायक
ठंड बढ़ने से रबी सीजन की फसलों को फायदा पहुंच रहा है। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल की वृद्धि अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि पाला और अधिक ठंड से फसलों को बचाने के लिए आवश्यकतानुसार किसान सिंचाई करें। सोनीपत जिले में लगभग 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। जबकि करीब 6 हजार हेक्टेयर भूमि में सरसों की बिजाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

ट्रेनों की रफ्तार पर लगातार ब्रेक लगा हुआ है। सोमवार को 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 6.22 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 10.14 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 1 घंटे, 04405 एचएनके 1.10 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 4 घंटे, 18101 मुरी एक्सप्रेस 1.15 घंटे देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में पहुंचने लगी हैं। इसकी वजह से अब अगले दो से तीन दिन में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरा भी लोगों को फिर से परेशान कर सकता है। -डॉ. प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर।

फोटो 52: सोनीपत के गांव रोहट में सुबह ठंड के बीच खेतों में कंबल ओढ़कर गए किसान। संवाद

फोटो 52: सोनीपत के गांव रोहट में सुबह ठंड के बीच खेतों में कंबल ओढ़कर गए किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed