फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold Day: The fog that had settled overnight cleared at 11 AM, and the sun remained hidden throughout the day.

कोल्ड डे : रात से छाया कोहरा सुबह 11 बजे छटा, दिनभर ओझल रहे सूर्य

Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cold Day: The fog that had settled overnight cleared at 11 AM, and the sun remained hidden throughout the day.
फोटो :33: सोनीपत में राई के पास सुबह साढ़े सात बजे फोग लाइट जलाकर जाता वाहन। संवाद
सोनीपत। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। मंगलवार रात से कोहरा छा गया था, जिससे बुधवार सुबह करीब 11 बजे निजात मिली। हालांकि दिनभर सूर्य नहीं निकलने और सर्द हवा चलने से कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


मंगलवार रात से ही वातावरण में नमी और कोहरे का असर दिखने लगा था। बुधवार को सुबह सात बजे दृश्यता 20, सुबह आठ बजे 30 मीटर तक पहुंची जबकि सुबह दस बजे भी हालात में खास सुधार नहीं हुआ और दृश्यता करीब 80 मीटर ही रही। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा।
विज्ञापन


12.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

बुधवार को सोनीपत का न्यूनतम तापमान 6.5 व अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। ठंड के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और कई स्थानों पर अलाव का सहारा लेते दिखे। दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। एक्यूआई तीसरे दिन भी 225 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। जिले में 4 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, केवीके, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed