Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coaching Diploma obtained from Haryana Sports University is now equal to NIS

Sonipat News: हरियाणा खेलकूद विवि से प्राप्त कोचिंग डिप्लोमा को अब एनआईएस के समान

Sat, 15 Jun 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Coaching Diploma obtained from Haryana Sports University is now equal to NIS
फोटो 03- अशोक कुमार, कुलपति एवं पूर्व डीजीपी, खेलकूद विश्वविद्यालय, राई।
राई(सोनीपत)। प्रदेश सरकार ने हरियाणा के एकमात्र खेलकूद विश्वविद्यालय, राई को बड़ी सौगात दी है। विवि में दिए जाने वाला खेल कोचिंग का डिप्लोमा (पीजीडीएससी) अब प्रतिष्ठित संस्थान नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल (एनआईएस), पटियाला व देश भर के अन्य यूजीसी-मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालयों की तरफ से दिए जाने वाले खेल कोचिंग डिप्लोमा के बराबर माना जाएगा। यह जानकारी हरियाणा खेलकूद विवि राई के कुलपति एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने दी। वह शनिवार को खेलकूद विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से लिया गया ऐतिहासिक निर्णय खेल शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि तेजी से उत्कृष्टता केंद्र के रूप में भी विकसित हो रहा है। एनआईएस, पटियाला के डिप्लोमा के बराबर की मान्यता मिलने का मतलब यह है कि हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय से प्राप्त पीजीडीएससी डिप्लोमा धारकों को अब देश भर में खेल कोचिंग में समान अवसर और मान्यता मिलेगी।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि इस अधिसूचना से पहले, एलएनआईपीई ग्वालियर और अन्य खेल विवि से खेल कोचिंग में डिप्लोमा प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कोचिंग भर्ती के लिए हरियाणा में मान्यता नहीं दी जाती थी। कहा कि यह मान्यता विवि व विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
खेलकूद विवि में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। अब हरियाणा खेलकूद विवि में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगें। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर दो प्रारूपों में बैचलर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) प्रदान करते हैं। आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.suoh.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।


किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें
नियमित मोड और सक्रिय खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया हाइब्रिड मोड, प्रत्येक में 50 सीटों की क्षमता है। इसके अतिरिक्त, खेल विज्ञान में बैचलर्स ऑफ साइंस (बीएससी) 50 सीटों के साथ उपलब्ध है। स्नातकोत्तर छात्रों के लिए, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस) कार्यक्रम में 30 सीटें हैं। खेल कोचिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी करवाया जाता है। जिसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती और योग जैसे विभिन्न खेल शामिल हैं। जिनमें से प्रत्येक डिप्लोमा में 25 सीटें हैं। इसके अलावा, हम अन्य महत्वपूर्ण विषयों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्रदान कर रहे हैं, जिसमें स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, फिजियोथेरेपी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और खेल पत्रकारिता शामिल हैं। इस सभी में प्रति डिप्लोमा 20 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा में पीएचडी कार्यक्रम शोध करने वालों के लिए तीन सीटें हैं। आवेदकों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त सीटों की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed