फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CNG pump salesman killed after being hit by a car

Sonipat News: कार की टक्कर से सीएनजी पंप के सेल्समैन की मौत

Sun, 23 Aug 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
CNG pump salesman killed after being hit by a car
फोटाे: सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन

विज्ञापन
खरखौदा। गढ़ी सिसाना गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से सीएनजी पंप के सेल्समैन जयदीप की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ी सिसाना निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई जयदीप शुक्रवार रात रोहतक मार्ग स्थित रेड फॉक्स कैंटीन से खाना खाकर पैदल गांव लौट रहे थे। कैंटीन से कुछ दूरी पर गांव की ओर जाते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयदीप सड़क किनारे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जयदीप अविवाहित थे और सीएनजी पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। सूचना मिलने पर संदीप मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

फोटाे: सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन

फोटाे: सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed