फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM speaks on wrestling dispute between wrestler Bajrang Punia-Vishal Kaliraman

कुश्ती विवाद पर बोले सीएम: ट्रायल में जीतने वाले को ही आगे जाने का मिले अधिकार, जरूरत पड़ी तो कमेटी भी बनाएंगे

Sun, 01 Oct 2023 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा विशाल कालीरमन होनहार खिलाड़ी है। कुश्ती विवाद पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में जरूरत पड़ी तो कमेटी भी बनाएंगे। चयन समिति से भी इस संबंध में बात की जाएगी। 

विज्ञापन
CM speaks on wrestling dispute between wrestler Bajrang Punia-Vishal Kaliraman
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : twitter (File)

विस्तार

ट्रायल में जो पहलवान जीते उसे ही आगे जाने का अधिकार है। पहलवान बजरंग पूनिया-विशाल कालीरमन के बीच चल रहे विवाद में अगर जरूरत पड़ी तो कमेटी का गठन करेंगे। विशाल कालीरमन होनहार खिलाड़ी हैं। वह नीचे से मैच जीतकर आए हैं। चयन समिति से भी इस संबंध में बात की जाएगी। यह बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को खरखौदा के सिसाना गांव की गोशाला के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को गोशालाओं व नंदीशालाओं तक पहुंचाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। सिसाना गोशाला से उनका काफी पुराना नाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भी प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के खिलाड़ी जहां भी जाते हैं, वहां पर छा जाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अपनी पूरी भागीदारी निभाते हैं और देश के लिए पदक लेकर आने में कोई कसर नहीं छोड़ते। एक तिहाई पदक हरियाणा के खिलाड़ी ही लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग पूनिया और विशाल कालीरमन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना चयन जो आया है वह ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने चयन समिति तक पहुंचकर बात करने के लिए कहा है।


साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के युवाओं को मन की बात व स्वच्छता अभियान कार्यक्रमों में शामिल करते रहते हैं। अब अंकित बैंयापुरिया ने भी प्रधानमंत्री के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed