फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cm manohar lal arrives in isolation ward wearing PPE kit to know about the health of corona patients

पीपीई किट पहन आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे सीएम, बोले- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को प्रमोशन मिलेगा

Sat, 04 Jul 2020 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
cm manohar lal arrives in isolation ward wearing PPE kit to know about the health of corona patients
आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे सीएम मनोहर लाल।

सीएम मनोहर लाल शनिवार को बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां का निरीक्षण करने पहुंचे तो वह पीपीई किट पहनकर आइसोलेशन वार्ड में मरीजों से हालचाल जानने पहुंच गए। जहां सीएम ने मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनसे किसी तरह की समस्या के बारे में पूछा गया तो मरीजों ने सबकुछ बेहतर बताया।

विज्ञापन


सीएम ने मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारियों व डाक्टरों के साथ बैठक की, जहां डाक्टरों का काफी समय से प्रमोशन नहीं होने की बात सामने आई। जिसपर सीएम मनोहर लाल ने एक सप्ताह में प्रमोशन के देने के आदेश जारी कर दिए। सीएम मनोहर लाल ने जिले में 4.38 करोड़ से बने पार्क व व्यायामशाला का उद्घाटन किया तो प्रदेश में जल्द ही योग शिक्षक नियुक्त करने की बात कही है।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल शनिवार सुबह ही बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में निरीक्षण के लिए पहुंचे। सीएम मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के साथ ही आइसोलेशन वार्ड के पास पहुंच गए। जहां सीएम मनोहर लाल ने अंदर जाकर मरीजों से बातचीत करने की इच्छा जताई तो उनको पीपीई किट पहनाकर डाक्टर अंदर लेकर गए। जहां सीएम ने कई मरीजों से बातचीत करते हुए पहले हालचाल जाना और उसके बाद अस्पताल में किसी तरह की समस्या होने की बात पूछी गई। जिसपर मरीजों ने कहा कि उनको किसी तरह की समस्या नहीं है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सीएम मनोहर लाल ने प्रशासनिक अधिकारियों व डाक्टरों के साथ बैठक की। जिसमें उनके सामने कॉलेज का अपना प्रमोशन रूल नहीं बनने के कारण डाक्टरों का काफी समय से प्रमोशन लटका होने की बात सामने आई। ऐसे लगभग 25 डाक्टर हैं, जिनका प्रमोशन अभी तक नहीं हुआ है। जिसपर सीएम ने मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में संबंधित कागज पूरे करके प्रमोशन करने के आदेश दिए।

सीएम ने डाक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि वह कोरोना के दौर में सैनिकों की तरह लड़ाई लड़ रहे हैं, जिनके साथ सरकार हमेशा खड़ी है। वहां सीएम के सामने कॉलेज में व्यवस्थाएं और बेहतर करने के लिए डायरेक्टर डॉ. एपीएस बत्रा ने बातचीत की, जिसपर सीएम ने हर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।

12 गांवों में पार्क व व्यायामशाला का उद्घाटन किया
सीएम मनोहर लाल ने 4 करोड़ 38 लाख 23 हजार रुपये की लागत से बने पार्क व व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। गन्नौर खंड में गांव दुभेटा में 45 लाख 40 हजार रुपये, बजान खुर्द में 34 लाख 13 हजार, गुमड़ में 39 लाख 36 हजार, भादी में 40 लाख 50 हजार रुपये से पार्क व व्यायामशाला बनी है। गोहाना खंड के तहत बिलबिलान में 45 लाख 40 हजार, माहरा में 45 लाख 40 हजार, कासंडा में 33 लाख 88 हजार रुपये, मुंडलाना खंड के गांव मुंडलाना में 45 लाख 40 हजार, सिवानका में 45 लाख 40 हजार रुपये, सोनीपत खंड में सांदल निवादा में 31 लाख 38 हजार, खरखौदा खंड के गांव फरमाना में 31 लाख 98 हजार रुपये, राई खंड के जाटी कलां गांव में 37 लाख 82 हजार रुपये की लागत से पार्क व व्यायामशाला बने है।

मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए प्रस्ताव मांगा

सीएम मनोहर लाल के साथ डाक्टरों की मीटिंग में स्कूल की जरूरत की बात सामने आई। जिसपर उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मियों व आसपास के लोगों के बच्चों के लिए यहां बेहतरीन स्कूल स्थापित किया जाएगा। सीएम ने क्षेत्र में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्थापना कराने की बात कही और उसके लिए प्रस्ताव देने के साथ ही जमीन तलाशने के लिए कहा गया है।

बरोदा उप चुनाव में मिलकर प्रत्याशी उतारेंगे जजपा-भाजपा
सीएम मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में 1000 पार्क-व्यायामशाला स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आधी से ज्यादा व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं। इन सभी व्यायामशालाओं में योग शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी। बरोदा उप-चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जजपा के साथ भाजपा का गठबंधन है। ऐसे में जजपा के साथ विचार-विमर्श के बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

यह नेता व अधिकारी रहे साथ में मौजूद
सीएम मनोहर लाल के साथ सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, विभाग की निदेशक अमनीत पी कुमार, बीपीएस मेडिकल कालेज के निदेशक डा. एपीएस बत्तरा, पूर्व प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा, इंद्रजीत विरमानी, रविंद्र दिलावर, आजाद नेहरा, पार्षद नंदकिशोर चौहान, डा. कपूर नरवाल, डॉ0 ओमप्रचकाश शर्मा, उमेश शर्मा, बलराम कौशिक, बिजेंद्र मलिक, जसबीर दोदवा, मोहित बाल्मिकी, रणबीर लठवाल, राकेश बागड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed