फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cm jan Ashirwad yatra

चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्रा से बना माहौल, सीएम को बेहतर मिला फीडबैक

Sun, 25 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
cm jan Ashirwad yatra
सोनीपत के राई रेस्ट हाउस में मीटिंग करते सीएम मनोहर लाल - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले के चार हलकों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने के बाद सीएम मनोहर लाल ने शनिवार सुबह को राई रेस्ट हाउस में यात्रा दिवस प्रमुखों व प्रदेश व्यवस्था टोलियों संग बैठक की। सीएम ने उन सभी से अभी तक की जन आशीर्वाद यात्रा का फीडबैक लिया और उनसे आगामी दिनों की यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सीएम को बताया गया जन आशीर्वाद यात्रा को चुनाव से पहले निकालकर सरकार के विकास कार्यों, योजनाओं व आगामी योजनाओं के बारे में जनता को बताना काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने शनिवार सुबह जन आशीर्वाद यात्रा की प्रदेश व्यवस्था टोली और यात्रा दिवस प्रमुखों संग बैठक की। जिसमें सीएम ने कालका से सोनीपत तक की उन सभी विधानसभाओं का फीडबैक लिया, जिन जगहों पर जन आशीर्वाद यात्रा पहुंच चुकी हैं। यात्रा प्रमुखों ने उनको बताया कि इसका बड़ा फायदा मिल रहा है, क्योंकि सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को मिल रही है तो सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जनता को पता चल रहा है। आगामी यात्रा दिवसों के दौरान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा बताया गया कि यात्रा के आठवें दिन जब यात्रा गुरुग्राम में प्रवेश करेगी तो वहां भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा बस पर सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ सवार होंगे। इसके अलावा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यात्रा 6 सितंबर को सिरसा में खत्म हो रही थी, लेकिन इसे अब विस्तार दिया गया है। अब सीएम मनोहर लाल 8 सितंबर को जुलाना में रथ पर सवार होकर रोहतक पहुंचेंगे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, यात्रा प्रभारी एवं सांसद संजय भाटिया, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक कमल गुप्ता, अरविंद यादव, जेपी दलाल, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, अशोक सुखीजा, सत्यवान शेरा, धुमन सिंह किरमिच, वीरकुमार यादव, संजय शर्मा, मुकेश गौड, ललित बत्रा, जवाहर सैनी, अजय गौड, जगदीश चोपडा, दीपक मंगला, गोबिंद भारद्वाज, कर्ण सिंह रानौलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

राई में सीएम की यात्रा एक दिन स्थगित, 26 अगस्त को होगी
सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा की 25 अगस्त को राई हलके से शुरूआत होनी थी, जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन होने के कारण सीएम की यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा अब 26 अगस्त को शुरू होगी। राई हलके से होते हुए खरखौदा हलके में पहुंचेगी और वहां से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के हलके सांपला में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed