{"_id":"61d878b758155e2d156555ca","slug":"clouds-in-the-sky-drizzle-in-the-morning-sonipat-news-rtk635118338","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए रहे बादल, सुबह हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए रहे बादल, सुबह हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
सोनीपत में सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर जाते परिवार के सदस्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन भी बिगड़ा रहा। आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर को थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन फिर से बादल छा गए। शाम को ठंड ज्यादा रही। हवा चलने से प्रदूषण से राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।
शुक्रवार को तीसरे दिन भी बादल छाए रहे। सुबह को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाए रहने से सुबह धूप नहीं निकली। जिससे ठंड का अहसास अधिक हुआ। दोपहर को थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में फिर से बादल छा गए। दो बजे के बाद बादल छाने से सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ और लोग गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से बचाव करने का प्रयास करते रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। विशेषज्ञ ने जरूरत के अनुसार कपड़े पहनने और सर्दी से बचाव करने की सलाह दी है।
कम हुआ प्रदूषण का स्तर
हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। जिससे लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को एक्यूआई औसतन 109 रहा। साथ ही पीएम-10 का स्तर 156 और पीएम 2.5 अब 84 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
वर्जन
रविवार से बादल छंटने शुरू हो जाएंगे। उसके बाद धूप खिलने का अनुमान है। तापमान कम रहने और पाला गिरने के संकेत मिल रहे हैं। इससे ठंड ज्यादा रहेगी। सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में फिर से मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान है।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत