फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cloth shopkeeper died due to bike collision

Sonipat News: बाइक की टक्कर से कपड़ा दुकानदार की मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cloth shopkeeper died due to bike collision
राई। जाखौली-सेवली रोड पर बाइक की टक्कर लगने के बाद दुकानदार की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिसमें दुकानदार की मौत हो गई। वह गांव पतला से बीसवांमील की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में मृतक की भाभी के बयान पर दूसरी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पतला निवासी अंजलि ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके देवर अरुण उर्फ टोनी (36) यूपी के नोएडा में कपड़े की दुकान खोल रखी है। उन्होंने वहां पर मकान भी ले रखा है। वह नोएडा से गांव आते-जाते रहते थे। तीन दिन पहले भी वह आए थे। बुधवार को वह बाइक पर सवार होकर गांव से बीसवांमील की तरफ जा रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि उनकी बाइक जाखौली-सेवली रोड पर खंभे से टकरा गई है, जिस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो पता चला कि उन्हें एक निजी स्कूल बस में नागरिक अस्पताल ले जाया गया है, जहां पहुंचने पर पता लगा कि उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार ने अरुण की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में अंजलि के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दुकानदार की मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed