फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Close contest: Uneasiness was increasing in the camps with every round

कांटे की टक्कर : हर राउंड के साथ खेमों में बढ़ रही थी बेचैनी

Tue, 04 Jun 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Close contest: Uneasiness was increasing in the camps with every round
सोनीपत के मोहाना स्थित बीट्स शिक्षण संस्थान में मतगणना के अंतिम राउंड के बाद जश्न मनाते कांग्र
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली व कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। किसी राउंड में सतपाल ब्रह्मचारी आगे निकल जाते तो किसी राउंड में मोहन लाल बड़ौली बाजी मार जाते। हर राउंड के साथ भाजपा और कांग्रेस के खेमे में बेचैनी बढ़ती रही।
विज्ञापन

मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में मंगलवार को सुबह आठ बजे ही मतगणना शुरू कर दी थी। शुरुआत में पोस्टल बैलेट पेपर को बूथ अनुसार अलग किया गया। जिसके बाद ईवीएम में कैद मतों की गणना का काम शुरू किया गया। राउंड दर राउंड की जा रही मतों की गणना के दौरान उतार-चढ़ाव बना रहा। 16 राउंड तक चली मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी सोनीपत जिले की छह लोकसभा सीटों पर 20 हजार 711 मतों से आगे रहे। जिले की छह विधानसभाओं से सतपाल ब्रह्मचारी को 5 लाख 45 हजार 698 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली को 05 लाख 24 हजार 987 वोट मिले।
विज्ञापन


कभी माथे पर सिकन तो कभी चेहरे पर खिली मुस्कान
मतगणना के दौरान हर राउंड में बदल रहे आंकड़ों के साथ ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के चेहरे के भाव भी बदलते रहे। हर राउंड के साथ आगे निकलने पर चेहरे पर मुस्कान छा जाती तो किसी राउंड में पिछड़ने पर प्रत्याशियों के माथे पर सिकन भी नजर आई। 16 राउंड तक चली मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के चेहरे पर कभी खुशी तो कभी चिंता के भाव झलकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ राउंड में कांग्रेस तो सात में भाजपा रही आगे
मतगणना के शुरुआती दो राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली से 3100 मतों से आगे बने रहे। इससे भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई थी। हालांकि तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने लीड लेनी शुरू की, जो सातवें राउंड तक बढ़कर 18220 तक चली गई। जिसके बाद कांग्रेस के खेमे में चिंता बढ़ गई। आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आगे निकले, लेकिन कुल मतों में 15860 के बड़े अंतर से पीछे रहे। नौवें व 10वें राउंड ने भाजपा प्रत्याशी ने आगे रहते हुए मतों का अंतर 20139 तक बढ़ा दिया। हालांकि इसके बाद 11वें राउंड से अंत तक कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी आगे रहते हुए मतों का अंदर कम करते चले गए और 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 20711 मतों से पीछे छोड़ दिया।


किस राउंड में किसको कितने मत मिले
राउंड मोहनलाल बड़ौली (भाजपा) सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस)
01 37362 39133
02 34424 37524
03 37869 36643
04 40823 32439
05 37870 36664
06 43932 34274
07 38777 36160
08 33437 35797
09 39173 37442
10 36772 34224
11 32234 42258
12 33050 38427
13 33042 37575
14 26711 37856
15 14010 19320
16 5501 9962
कुल 524987 545698
नोट : इसमें पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed