फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Clerks strike postponed, will start again after 90 days if demand is not met

Sonipat News: लिपिकों की हड़ताल स्थगित, मांग पूरी न होने पर 90 दिन बाद फिर करेंगे शुरू

Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clerks strike postponed, will start again after 90 days if demand is not met
सोनीपत। लिपिक वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर 42 दिन से चले आ रहे धरने को स्थगित कर दिया है। सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद धरना स्थगित करने के बाद भी उनमें आक्रोश दिखाई दिया। लिपिक वर्ग ने धरना स्थगित करने से पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


वेतनमान 35400 किए जाने की मांग को लेकर लिपिक वर्ग ने 5 जुलाई को लघु सचिवालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इस दौरान सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई बड़ी पहल नहीं हो सकी। सरकार ने लिपिक वर्ग के सामने 21700 वेतनमान करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे उन्होंने नकार दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद लिपिक वर्ग ने सरकार ने कमेटी बनाकर वेतनमान तय करने का आश्वासन दिया है। जिसके लिए तीन माह का समय दिया गया है। लिपिक वर्ग एसोसिएशन के जोनल कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह ने बताया कि धरना स्थगित हुआ है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो तीन माह बाद फिर से धरना शुरू कर देंगे। वहीं लिपिक वर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। अब लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed