फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Clerk found absent in corporation commissioner's inspection

Sonipat News: निगम आयुक्त के निरीक्षण में गैरहाजिर मिली लिपिक

Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Clerk found absent in corporation commissioner's inspection
सोनीपत। नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) में निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता व संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा के निरीक्षण के दौरान एक लिपिक गैरहाजिर मिली। बिना बताए लिपिक के छुट्टी पर जाने पर निगम आयुक्त ने सीएफसी के इंचार्ज से जवाब-तलब किया, पर उन्होेंने भी कोई जवाब नहीं दिया। इस पर संयुक्त आयुक्त ने महिला लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सीएफसी के इंचार्ज को भी नोटिस जारी करके जवाब मांगा। इसके अलावा करीब दो माह से निलंबित चल रहे लिपिक को भी चार्जशीट किया गया।
विज्ञापन

नागरिक सुविधा केंद्र में शादी, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, गृह कर, विकास शुल्क, पेयजल व सीवर बिल जमा कराने के लिए काउंटर खोल रखे हैं। जहां पर रोजाना शहरवासी आकर अपने बिलों को भुगतान करवाकर एनओसी लेते हैं।
विज्ञापन

इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को निगमायुक्त मोनिका गुप्ता व संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने सीएफसी का निरीक्षण किया था। सीएफसी में एक महिला लिपिक सीट पर नहीं मिली। इस दौरान निगमायुक्त ने सीएफसी इंचार्ज से लिपिक के बारे में गैरहाजिर रहने के बारे में जवाब तलब किया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसको लेकर संयुक्त आयुक्त ने गैरहाजिर रही लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और सीएफसी के इंचार्ज से नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके अलावा 19 से 23 दिसंबर 2022 तक गृहकर बिल ठीक करने के लिए लगाए गए शिविर के दौरान ड्यूटी में लापरवाही करने के मामले में निलंबित चल रहे लिपिक को भी चार्जशीट किया गया है। निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह की अनुशंसा पर 23 दिसंबर 2022 को लिपिक को निलंबित किया था। निगम आयुक्त का कहना है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed