फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness campaign started in the hospital, now it will run every month

Sonipat News: अस्पताल में चलाया सफाई अभियान, अब हर माह चलेगा

Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign started in the hospital, now it will run every month
फोटो 06: सोनीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में सफाई कराते मेयर राजीव जैन, साथ में मौजूद उप चिकित्स
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पार्किंग की सफाई की गई। साथ ही पार्किंग में उगी 5-6 फीट लंबी घास भी कटवाई गई। अभियान के दौरान उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेयर ने नगर निगम की टीम लेकर बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। एक घंटे तक सफाई करवाई। उन्होंने बंद पड़े शौचालय को भी खुलवाने के निर्देश दिए। मेयर ने घर-घर कूड़ा उठाने वाली जेबीएम कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अस्पताल परिसर से रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने अस्पताल के सफाई कर्मी व चिकित्सकों से भी अपील की कि एक महीने में एक बार अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान अवश्य चलाएं। उसके बाद मेयर ने सुदामा नगर की गली नंबर पांच में पहुंचे और। लोगों ने उनके सामने गली सड़क से नीची होने के कारण जलभराव की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने तुरंत मौके पर बुलडोजर मंगवाकर गली से ड्रेन नंबर 6 तक अस्थायी नाला बनवा दिया, ताकि बारिश के दौरान जलभराव न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed