{"_id":"65a81d65e8dbc32f4a06590e","slug":"cleanliness-campaign-launched-in-temples-lamps-being-lit-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12568-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंदिरों में चलाया सफाई अभियान, जलाए जा रहे दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंदिरों में चलाया सफाई अभियान, जलाए जा रहे दीपक
Thu, 18 Jan 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राई स्थित मंदिर में दीपक जलाते बच्चे व महिलाएं। संवाद
सोनीपत। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में दिवाली जैसा माहौल बना हुआ है। इसको लेकर जिले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। मंदिर प्रमुखों का कहना है कि मंदिरों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। साफ-सफाई के उपरांत मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा।
सोनीपत के कामी रोड स्थित काली माता मंदिर, बाबा धाम, सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, मॉडल टाउन स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। मंदिरों में स्वच्छता अभियान के साथ ही श्रद्धालुओं को अपने घरों में पांच-पांच दीपक प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में जोश बना हुआ है। राई स्थित मंदिर में महिलाओं ने शाम को मंदिर में दीपक जलाकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया। वहीं मंदिर में दीपक जलाकर स्वास्तिक बनाया। इस दौरान बच्चों में भी उत्साह बना रहा।
दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण
22 जनवरी को लेकर मंदिरों में चलाए जा रहे सफाई अभियान के साथ ही विशेष सजावट भी की जा रही है। दिल्ली रोड स्थित श्री चिंताहरण बालाजी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर से श्रीराम ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या से सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
--
भाजपा नेता तरुण देवीदास ने मंदिर में की सफाई अभियान की शुरुआत
सोनीपत। भाजपा जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास ने अपने सहयोगियों के साथ गीता भवन चौक स्थित मंदिर में सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की कड़ी मेहनत के पश्चात ऐसा शुभ दिन आया है। जब अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किया जा रहा है। जिसका सीधा प्रसारण पूरे देश के मंदिरों में किया जाएगा। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिरों की सफाई सप्ताह के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने आसपास के मंदिर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। इस दौरान पूर्व पार्षद मनमोहन, महामंत्री गौरव भोला, महेश, हरीश, अमित, संजय, अमित चुग मौजूद रहे।
--
जोर-शोर से चल रही सफाई व सजावट : पंडित अमित शौनक
चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि मंदिर में रोजाना साफ सफाई होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को लेकर 22 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मंदिर की सजावट भी की जा रही है।
एलईडी बल्ब व दीयों से सजाया जाएगा मंदिर : पंडित विशाल शर्मा
दिल्ली रोड स्थित हुडा मैदान के सामने सिद्धपीठ श्री चिंता हरण बालाजी हनुमान मंदिर के पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी में उत्साह बना हुआ है। मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए सजावट की जा रही है। मंदिर को एलईडी बल्बों व दीयों से सजाया जाएगा।