फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaning workers went on strike and locked the gate due to non-payment of salaries

Sonipat News: वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर गेट पर जड़ा ताला

Tue, 10 Dec 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers went on strike and locked the gate due to non-payment of salaries
नगर निगम के संविदा सफाईकर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस समस्या से परेशान रेलवे लाइन पार क्षेत्र के संविदा कर्मियों ने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मियों ने सोमवार सुबह निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया और उन्होंने मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू किया। कर्मियों का कहना है कि निगम प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने संयुक्त आयुक्त से मिलकर संविदा कर्मियों को वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्कूल में बच्चों की फीस तक जमा नहीं पा रहे हैं। दुकानदारों ने उधार में राशन देना बंद कर दिया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि 27 अगस्त को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। इसके बावजूद निगम प्रशासन ने कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की। उनकी मांग है कि ठेका प्रथा बंद की जाए। संविदा कर्मियों को निगम में पे-रोल पर लिया जाए।
विज्ञापन

पांच वार्ड में नहीं हुई सफाई
करीब 350 सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को वार्ड नंबर 14 से 20 की काॅलोनियों में सफाई नहीं हुई। गलियों में गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई। संविदा कर्मी प्रवीन, रविंद्र, सुनील व अन्य कर्मियों का आरोप है कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। 27 अगस्त को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे जड़ा ताला, पुलिसकर्मियों के कहने पर दो घंटे बाद खोला
संविदा कर्मियों ने सोमवार सुबह 11 बजे निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा। मुख्य गेट से लोगों की आवाजाही बंद हो गई। लोगों को सुभाष चौक के रास्ते निगम पार्क से होते हुए निगम कार्यालय पहुंचना पड़ा। दोपहर 1 बजे सिविल लाइन थाना से पुलिसकर्मी धरनारत संविदा कर्मियों के पास पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करने की बात कहकर संविदा कर्मियों से गेट खुलवाया।

----------


ठेका बढ़ाने की अनुमति के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था। मुख्य सचिव के साथ होने वाली बैठक तीन बार स्थगित हो गई है। मुख्य सचिव से मंजूरी मिलने के बाद सफाई के लिए टेंडर बढ़ाया जाएगा या नया टेंडर आवंटित किया जाएगा।
- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed