फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaning tender ended in the city, short term tender was issued for four months

Sonipat News: शहर में सफाई टेंडर खत्म, चार माह के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया

Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning tender ended in the city, short term tender was issued for four months
सोनीपत। शहर की सफाई का टेंडर रविवार को समाप्त हो गया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए नगर निगम ने अस्थायी तौर पर चार महीने के लिए शार्ट टर्म टेंडर आमंत्रित किए हैं जो इसी सप्ताह खोले जाएंगे। टेंडर की नियम-शर्तें पूरी करने वाली एजेंसी को टेंडर आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जब तक पुरानी एजेंसी को ही सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं नए सिरे से सफाई व्यवस्था के लिए निगम ने प्लान तैयार किया है। शहर में 9 मीटर या इससे अधिक चौड़े रोड की सफाई स्वीपिंग मशीन से कराई जाएगी। निगम में मशीन की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई हैं।
विज्ञापन

शहर के सात वार्डों में सफाई का कार्य अपने कर्मचारियों से कराएगा। फिलहाल चार महीने के लिए शार्ट टर्म टेंडर लगाया गया है जिस पर हर महीने करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की जना है कि शहर के नालों की जगह पाइप डाले जाने हैं। इससे नाले बंद हो जाएंगे। केवल कुछ-कुछ दूरी पर बनाए जाने वाले प्वाइंट की सफाई कराई जाएगी। इससे नाले की सफाई पर होने वाला खर्च बहुत कम हो जाएगा। नगर निगम में करीब 304 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को सात वार्डों में लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था पर पार्षद ने उठाए सवाल :

वार्ड-14 से 20 तक की सफाई व्यवस्था नगर निगम के कर्मचारी संभालेंगे। निगम पार्षद मोनिका नागर ने सवाल उठाए हैं। मोनिका का कहना है कि लाइन पार का एरिया पिछड़ा हुआ है। यहां पर खुले नाले और कच्ची गलियां हैं। ऐसे जिस व्यवस्था को 900 कर्मचारी भी नहीं संभाल पा रहे थे, उस व्यवस्था को नगर निगम के 300 कर्मचारी कैसे संभाल पाएंगे। उन्हों निगम आयुक्त हर्षित कुमार को शिकायत भी भेजी है।

---

सफाई का टेंडर 31 अगस्त को समाप्त हो गया। एजेंसी को नई व्यवस्था लागू न होने तक सफाई जारी रखने को कहा गया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
सतेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed