{"_id":"6799339d4c7d49e70a061439","slug":"cleaning-is-not-being-done-in-15-wards-since-14-days-joint-commissioner-will-raise-voice-in-the-headquarters-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131479-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 14 दिन से 15 वार्ड में नहीं हो रही सफाई, संयुक्त आयुक्त आज मुख्यालय में उठाएंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 14 दिन से 15 वार्ड में नहीं हो रही सफाई, संयुक्त आयुक्त आज मुख्यालय में उठाएंगे आवाज
Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना देते संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मी 14 दिन से हड़ताल पर हैं और निगम कार्यालय के गेट पर धरना दे रहे हैं। हड़ताल के चलते शहर के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के 15 वार्ड में सफाई नहीं हो रही। शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के उच्च अधिकारियों ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेशभर के अधिकारियों को बैठक में बुलाया है, जिसमें सफाई का मुद्दा रखेंगे।
सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 को छोड़ बाकी 15 वार्ड में सफाई नहीं हो हो रही। 27 अगस्त 2024 को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बावजूद निगम प्रशासन ने कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की। नवंबर से संविदा सफाई कर्मियों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि वह काफी समय से आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। ठेकेदार ने 28 जनवरी तक वेतन जारी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। जिससे कर्मियों में रोष जारी है। नगर निगम कार्यालय के गेट पर संविदा सफाई कर्मचारियों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला उपप्रधान सुनीता पहुंची। उन्होंने कहा कि समाधान जल्द नहीं किया तो जिलाभर में सफाई कार्य बंद कराया जाएगा। इस दौरान मुकेश कर्मा, विजय तोमर, रवींद्र, अमित, प्रवीण बोहत, राकेश, रविंद्र, प्रवीण, सुनील, माया, पिंकी, उषा, अंजू, रेखा, प्रमिला मौजूद रहे।
संविदा सफाई कर्मियों को वेतन देने के लिए ठेकेदार ने 28 दिसंबर तक का वादा किया था। इस संबंध में ठेकेदार ने श्रम विभाग व निगम कार्यालय में लिखकर दिया था। शहरी स्थानीय निकाय के उच्च अधिकारियों से साथ बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में संविदा सफाई कर्मियों के लिए टेंडर बढ़वाने व बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम