फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Claims of evacuation were seen floating in the rain water

Sonipat News: बारिश के पानी में तैरते नजर आए निकासी के दावे

Fri, 15 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Claims of evacuation were seen floating in the rain water
फोटो :21: सोनीपत में आई बारिश के बाद नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास भरा पानी। संवाद
सोनीपत। जिले में वीरवार तड़के से जारी हल्की बारिश व बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना बना दिया है तो सड़कों पर पानी भरने से परेशानी भी बढ़ा दी है। दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश से शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, एटलस रोड, आईटीआई चौक, मामा-भांजा चौक, गीता भवन चौक, गुड़ मंडी, बस अड्डा, महलाना चौक, पुरानी सब्जी मंडी और दहिया कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे-44 पर भी राई व बहालगढ़ के पास सड़क पर बानी भर गया।
विज्ञापन


किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

धान की फसल के लिए बारिश वारदात के समान है। किसानों का कहना है कि यह बारिश खेतों की नमी बढ़ाने के साथ सिंचाई पर आने वाला खर्च भी कम करेगी। अगर अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही तो फसल की बढ़वार और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में हुई सबसे अधिक बारिश

सोनीपत ब्लॉक में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। सोनीपत ब्लॉक में 42 एमएम बारिश हुई तो राई में 28, गोहाना में 5, खरखौदा में 41 और खानपुर कलां में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
निकासी व्यवस्था की पोल
शहर में जल निकासी के दावों की हकीकत को जब भी बारिश होती है उजागर कर देती है। परशुराम चौक से ओल्ड डीसी रोड की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भरा रहा। दहिया अस्पताल के सामने सड़क में बने गड्ढे को बचाने के लिए रखा गया पत्थर भी अव्यवस्था की तस्वीर बयां कर रहा है।


उत्तर-पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बूंदाबांदी होती रही। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके, सोनीपत।

फोटो :21: सोनीपत में आई बारिश के बाद नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास भरा पानी। संवाद

फोटो :21: सोनीपत में आई बारिश के बाद नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed