फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Civil felicitation of Dr. Nitesh on passing UPSC exam

Sonipat News: यूपीएससी परीक्षा पास करने पर डॉ. नितेश का नागरिक अभिनंदन

Mon, 10 Jun 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Civil felicitation of Dr. Nitesh on passing UPSC exam
फोटो 01: सोनीपत के गांव रोहणा में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान डॉ. नितेश कुमार दहिया का स्वाग
खरखौदा। गांव रोहणा में रविवार को आयोजित समारोह के दौरान संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में डाॅ. नितेश कुमार दहिया के 425वां रैंक हासिल करने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने गांव में पहुंचे डाॅ. नितेश कुमार दहिया का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी डाॅ. नितेश कुमार दहिया ने अपने पांचवें प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 425वां रैंक हासिल किया है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ सोनीपत के सेक्टर-23 में रहते हैं। उनके पिता राजवीर सिंह दहिया नौ सेना से सेवानिवृत्त हैं। नितेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ बीडीएस व एमडीएस मुंबई से की है और वर्तमान में वह वहीं पर सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डाॅ. नितेश कुमार दहिया ने कहा कि मेहनत से ही कामयाबी छिपी होती है। इस दौरान जोगिंद्र दहिया, पूर्व सरपंच संजय दहिया, देवेंद्र दहिया, अनूप दहिया, रोहताश उर्फ नेताजी, सरपंच सुमित्रा, ओमप्रकाश, सतप्रकाश, सविता व महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed