फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City's 4 colonies legalized, 6 expected soon

Sonipat News: शहर की 4 कॉलोनी हुईं वैध, 6 की जल्द उम्मीद

Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
City's 4 colonies legalized, 6 expected soon
प्रदीप खर्ब, सचिव, नगर पालिका, गन्नौर।
गन्नौर। नगरपालिका क्षेत्र के भीतर बुनियादी ढांचे की कमी वाले क्षेत्रों में हरियाणा प्रबंधन नागरिक सुविधाओं के तहत 4 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इसके लिए शहरी नगर निकाय के निदेशक की तरफ से जिला नगर योजनाकार को कालोनी वैध करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। जिसे जिला नगर योजनाकार विभाग ने नगर निकाय के आयुक्त के पास भेज दिया। जहां से इन कॉलोनियों को विकसित करने के लिए पंचकूला में शहरी नगर निकाय के मुख्य आयुक्त के पास फाइल भेजी गई। जहां से इन कॉलोनियों को वैध करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

शहर की जो कॉलोनियां वैध की गई हैं, उनमें गन्नौर 11 नजदीक शिव गार्डन, न्यू बसंत बिहार, पंचवटी कालोनी बड़ौत, हनुमान नगर बड़ौत शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि 24 काॅलोनियों को जल्द चिह्नित कर वैध करवाया जाएगा। अवैध कॉलोनियों को वैध करने के उद्देश्य से बनाई गई जिलास्तरीय कमेटी की बैठक के बाद अवैध कॉलोनियों का प्रस्ताव कमेटी के चेयरमैन व उपायुक्त के समक्ष रखा गया। विचार-विमर्श के बाद राज्यस्तरीय कमेटी ने इन कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लेकर 4 को पास कर दिया है। कॉलोनियों को वैध करने के लिए एक सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट के बाद अब कालोनी वैध की हैं। कॉलोनियां वैध होने के बाद पॉलिसी के अनुसार एक सुपरवाइजरी कमेटी बनाई जाएगी जो इन कॉलोनियों को विकसित करने, इनमें बिजली-पानी जैसी सुविधाएं देने का काम करेगी। साथ ही यहां पर मौजूद प्लॉटों के नक्शे पास हो सकेंगे।
विज्ञापन

6 और कॉलोनियां होंगी वैध : सचिव
नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि शहर में 4 कालोनी वैद्य हो गई है। शीघ्र ही 6 कालोनी और वैध हो जाएंगी। जिनका खाका तैयार करके सुपरवाइजरी कमेटी को भेज दिया है। वैद्य होने वाली कालोनी में नगरपालिका द्वारा सभी सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 साल में 24 कालोनियां हुई वैध : राहुल मोर
नगरपालिका के एमई राहुल मोर ने बताया कि 19 साल में 24 कालोनियां वैध की गई हैं। साल 2004 में शहर की 11 कालोनी वैध की गई थी। उसके बाद साल 2013 में 7 कालोनियां वैध की गई। साल 2018 में 2 कालोनी वैध की गई। अब साल 2023 में 4 कालोनियां वैध की गई हैं। आगामी सप्ताह तक 6 और कालोनियाें के वैध करने की उम्मीद है। जिसका लोगों को फायदा मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed