फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Citizens who get their connections legalized will not have to pay hefty road cut charges.

Sonipat News: कनेक्शन वैध करवाने वाले नागरिकों को भारी भरकम रोड कट शुल्क नहीं करवाना पड़ेगा जमा

Sun, 09 Nov 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Citizens who get their connections legalized will not have to pay hefty road cut charges.
सोनीपत। सरकार ने शहरों में सीवरेज एवं पेयजल के कनेक्शन वैध करने की मुहिम चलाने का निर्णय लिया है, इसके लिए कनेक्शन वैध करवाने वाले नागरिकों को भारी भरकम रोड कट शुल्क जमा नहीं करवाना पड़ेगा। सर्वे के अनुसार शहरों में आधे से ज्यादा लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं, जिस कारण स्थानीय निकाय एवं जन स्वास्थ्य विभाग को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रोड कट शुल्क केवल रिहायशी कनेक्शन वैध करवाने के लिए ही माफ होगा। सरकार ने कनेक्शन वैध करवाने की मुहिम पहले भी चलाई थी, लेकिन इस बार अंतिम मौका देने का निर्णय लिया है। अब जो कनेक्शन वैध नहीं होंगे उनके खिलाफ कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कच्ची गली या इंटरलॉकिंग ब्लॉक की गली होने पर 5490 रुपये और तारकोल की सड़क होने पर 9960 रुपये रोड कट शुल्क लिया जाता था। अधिसूचना अनुसार पेयजल की लाइन पर मीटर लगाना अनिवार्य होगा और मीटर न लगवाने पर रोड कट शुल्क की माफी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू जलापूर्ति एवं सीवरेज कनेक्शन लेने पर अब 1550 रुपये फीस के रूप में भरने होंगे। इसी तरह मीटर लगवाने पर घरेलू कनेक्शन का सालाना बिल 720 रुपये आता है और बिना मीटर के 1440 रुपये सालाना वसूल किया जाता है। व्यवसायिक कनेक्शन का सालाना बिल 1500 रुपये और यदि मीटर न हो तो बिल बढ़कर 15000 रुपये सालाना हो जाता है।




शहर में 154839 घर हैं जिनमें से केवल 45957 ने ही कनेक्शन ले रखे हैं। इसमें बड़ी तादाद सेक्टरवासियों की है। कनेक्शन की संख्या का सही डाटा न होने के कारण पेयजल एवं सीवरेज रखरखाव की योजना बनाने में दिक्कत आती है। कनेक्शन वैध करवाने के लिए नगर निगम जल्द ही कैंप लगाएगा।



- राजीव जैन, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed