फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Citizen Facilitation Centers will be opened at five places, 2.5 lakh people will benefit

Sonipat News: पांच जगह खोले जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र, 2.5 लाख लोगों को होगा फायदा

Thu, 30 Nov 2023 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Citizen Facilitation Centers will be opened at five places, 2.5 lakh people will benefit
विश्राम कुमार मीना,उपायुक्त, नगर निगम सोनीपत
सोनीपत। निगम क्षेत्र में रहने वाले 2.5 लाख लोगों को नगर निगम कार्यालय में बार-बार चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए निगम की ओर से उनके घर के नजदीक पांच स्थानों पर नागरिक सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए 27 लाख रुपये का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। केंद्रों के चालू होने के बाद लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, शादी पंजीकरण सहित अन्य काम करवाने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में नागरिक सुविधा केंद्र संचालित किया जा रहा है। अब नगर निगम ने आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में क्षेत्र में पांच जगहों पर नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। इन केंद्रों में लोगों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, मकान व दुकान का नक्शा, पानी-सीवर बिल व गृह कर आदि सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे एक ही आदमी को अधिक कार्यों के लिए अलग-अलग खिड़की पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


बजट में सीएम ने की थी नागरिक सुविधा केंद्र बढ़ाने की घोषणा
फरवरी में पेश किए गए हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नागरिक सुविधा केंद्र की संख्या बढ़ाने की घोषणा की थी। सरकार से मिले आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्र में पांच नए नागरिक सुविधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया। जिससे निगम क्षेत्र के लोग अपने नजदीकी नागरिक सुविधा केंद्रों पर जाकर सरकार की ओर से दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम हाउस की बैठक में किया था प्रस्ताव पास
नगर निगम हाउस की बैठक में निगमायुक्त विश्राम मीणा की अनुशंसा पर नागरिक सुविधा केंद्र खोलने का प्रस्ताव पास किया गया था। सुविधा केंद्र खुलने से निगम क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिल सके। उस दौरान निगम पार्षदों ने सरकार की ओर से इन केंद्रों के खोले जाने की घोषणा का स्वागत किया था।



इन स्थानों पर खुलेंगे नागरिक सुविधा केंद्र
1. सामुदायिक भवन, सेक्टर-23
2. गांव राठधना
3. शनि मंदिर के सामने रैन बसेरा
4. सामुदायिक भवन, सेक्टर-14
5. सामुदायिक भवन, ऋषि कॉलोनी

वर्जन
निगम क्षेत्र में 5 जगहों पर नागरिक सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इसके बाद 2.5 लोगों को फायदा होगा। इन केंद्रों को खोलने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही चयनित स्थानों पर सुविधा केंद्र के लिए खिड़कियां बनाने का काम शुरू हो जाएगा।-विश्राम कुमार मीणा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed