{"_id":"659587e4abbe7f93f20e78e9","slug":"cigarettes-and-cash-stolen-by-breaking-the-shutter-of-the-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11832-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान का शटर तोड़कर सिगरेट व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान का शटर तोड़कर सिगरेट व नकदी चोरी
Wed, 03 Jan 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 03 Jan 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू जीवन नगर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर सिगरेट व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू जीवन नगर निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि वह तीन दशक से किराना, जूस, चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान का शटर तोड़कर चोर विभिन्न सिगरेट की 90 डिब्बी, दो हजार रुपये की नकदी के साथ ही मंदिर में रखी गुल्लक भी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुकान में चोरी की वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया। दो संदिग्ध दुकान में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अंधेरा होने से संदिग्धों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे। एक संदिग्ध चादर ओढ़े दिख रहा है।